लखीमपुरखीरी।
रिपोर्ट: पंकज शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवाहन पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं लाँकडाउन का सशक्त अनुपालन कराने के चलते प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद सुनीत कुमार ने अपने अन्य क्षेत्र में आने वाली बैंकों को चिन्हित कर और वहां जाकर अनाधिकृत रूप से लगाए भीड़ को खदेड़ा। और बैंक मैनेजर को सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर आने वाले लोगों को पेमेंट दिए जाने की सलाह दी। फौरन ही बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अमल में लाया गया। वही प्रभारी निरीक्षक के इस कदम से लोगों में दहशत व्याप्त रही और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आए। इसके पश्चात अजान. रोशननगर. ममरी महेशपुर. हैदराबाद. भल्लिया सहित अन्य बैको मे चेकिग कर लोगो को दिशा निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग एवं लाँकडाउन का पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा। इसमें किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। जो लोग इसका उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवअवसर पर सब ईस्पेक्टर महेन्द्र यादव. विनोद सिंह. यसबीर सिह. सहित तमाम पुलिग स्टाफ मौजूद रहा।