आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 28 जनवरी-- मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय एवं जिला चिकित्सालय के ज्यादातर चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कोविडशील्ड टीकाकरण करवाया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 एके मिश्रा ने बताया कि ये टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और वैज्ञानिकों द्वारा सभी सुरक्षा मानकों पर परिक्षण के उपरांत आमजन को लगाया जा रहा है।
उन्होने कहा कि इस टीका को लगवाने से भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या नही आयेगी। उन्होंने जिला चिकित्सालय पर सुबह चिकित्साकर्मियों द्वारा टीका लगवाने के लिए उत्साहित होने पर कहा कि ये हमारा आपका सौभाग्य है कि सरकार इस बेहद महत्वपूर्ण सर्वोच्च प्राथमिकता वाले अभियान में हमें प्रथम वरीयता पर रखी है, इसे आप सभी अपने लिए सरकार द्वारा प्रदत्त सम्मान समझिए।
जिला चिकित्सालय में कोविड 19 टीकाकरण स्थल पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 संजय कुमार, एडिशनल सीएमओ डाॅ0 वाईके राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 अरविंद चैधरी, वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ0 चंद्रहास, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ0 पीबी प्रसाद, पूर्व अधीक्षक डाॅ0 एसकेजी सिंह, वरिष्ठ सर्जन डाॅ0 निर्मल कुमार, प्रभारी प्रचार प्रसार मनीष तिवारी, महामारी रोग विशेषज्ञ अमूल्य श्रीवास्तव सहित विभिन्न चिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों ने टीका लगवाया और सबसे टीका लगवाने की अपील भी किया।