Breaking News

कैफ़ियत एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 75 घायल।

लखनऊ।

कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में अछल्दा स्टेशन के पास बुधवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियत एक्सप्रेस डंपर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 75 लोग घायल हो गए हैं।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा, रेलवे के सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा रहा है। घटना के बाद अप और डाउप लाइन ठप हो गई है। कानपुर शताब्दी सहित 12 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और सभी राजधानी सहित 51 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। दिल्ली-हावड़ा रूट पूरी तरह बाधित हो गई। 4 राजधानी एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है।

51 ट्रेनों के रूट बदले, 12 ट्रेनें कैंसिल।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रैक के करीब फ्रेट कॉरिडोर का काम चल रहा था। इसी के काम में लगा डंपर मानव रहित क्रासिंग पर ट्रेन से टकराया। ट्रेन हादसे की सूचना पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉक्टर ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने सभी डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है। घायलों के इलाज के लिए यहां लाया जा रहा है। एसडीएम सैफई व सीओ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी में पूरी तैयारी के साथ मौजूद है। कानपुर में खड़ी ट्रेनों को कासगंज के रास्ते भेज जा रहा है और इलाहाबाद से ट्रेनों को लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते भेजा जा रहा है। कानपुर से घटनास्थल के बीच फंसी ट्रेनों को कानपुर लाया जाएगा।

पुलिस को समय पर मिली सूचना से बचे यात्री।

डंपर पलटते ही उसके चालक ने 100 नंबर पर पुलिस को खबर कर दी, जिससे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गय़ी और बड़े अफसरों को भी तुरंत सूचना हो गयी। इससे राहत कार्य तुरंत शुरू हो गया और पलटी बोगियों में फंसे यात्रियों को तुरंत मदद मिल गयी।
पुलिस ने तुरंत सामने खजुरिया का पुरवा गांव भी खबर भेज दी जिससे तमाम ग्रामीण भी मदद के लिए पहुंच गए। ग्रामीणों ने जी-जान लगाकर पुलिस के साथ बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस की सूचना पर एम्बुलेंस के सात्र यात्रियों को वहां से ले जाने के लिए रोडवेज की बसें और निजी वाहन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। बसों व पुलिस वाहनों से यात्रियों को भेजा घायलों के अलावा दुर्घटनास्थल पर फंसे यात्रियों को रोडवेज बसों और पुलिस के वाहनों से अछल्दा भेजा गया जहां से उनको ट्रेन से दिल्ली भेजा गया। कुछ यात्री अपने साधनों से वहां से अपने गंतव्य तक गए। यात्रियों को यह मदद भी तुरंत मिल गयी जिससे ज्यादा देर वहां भटकना नहीं पड़ा।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी।

FD: 05278-222603

SHG: 9794839010

लखनऊ: 9794830975

लखनऊ: 0522-2237677

आजमगढ़: 9794843929

रिपोर्ट- लखनऊ ब्यूरो

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                              लखनऊ श्रावस्ती

         


और नया पुराने