Breaking News

भाजपा विधायक ने पद यात्रा का किया समापन।

मऊ।

खुरहट(मऊ)-भाजपा के द्वारा एक दिसम्बर से पन्द्रह दिसम्बर तक गांधी स्मृति के 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे पद यात्रा कार्यक्रम का समापन के दौरान शनिवार को रानीपुर बाजार में भाजपा  विधायक श्री राम सोनकर के नेतृत्व में जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जनसभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के उपलब्धियों के बारे में लोगो को बताया गया । जनसभा को जिला अध्यक्ष दुर्गविजय राय ने भी सम्भोधित किया । इस अवसर पर जिला मंत्री आनन्द प्रताप  सिह, अजय कुमार सिंह रैकवार, रवि गुप्ता, योगेश सिह, छेदी सिंह, सुधीर दुबे, मुन्ना मौर्य,अनिल सिह, रामविलास चौहान, अंजनी गुप्ता, अवधेश गुप्ता आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र तिवारी

और नया पुराने