Breaking News

खेलते समय गड्ढे में गिरने से नन्ही बच्ची की मौत।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

खेलते समय एक बच्चे ने बच्ची को दिया धक्का गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत। 

सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में खेलते समय एक बच्ची की गड्ढे में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार सोनी पुत्री रामनिवास यादव उम्र 4 साल निवासी नगर पंचायत अजमतगढ़ के गौरी शंकर नगर वार्ड नं09 में रहने वाले रामनिवास की पुत्री घर के पास ही खेत में सुबह 9:30 बजे के करीब अपने चाचा के बच्चों के साथ खेल रही थी कि खेलते खेलते चाचा के लड़के ने बच्ची को खेत में बने गड्ढे में धक्का दे दिया गड्ढे में बरसात का पानी भरे होने के कारण बच्ची गड्ढे में गिर गई। बच्चों ने चिल्लाते हुए घर वालों को बताया कि सोनी गड्ढे में गिर गई है। जबतक परिजन मौके पर पहुंच कर बच्ची को गड्ढे से बाहर निकालते बच्ची की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वही माता सुजाता देवी का रो रो कर बुरा हाल हुआ है। 
वही परिजनों का कहना है कि बड़ी पुत्री सोनी और दूसरा पुत्र सोनू उम्र 1साल है। वही मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को लेकर थाने आए और पंचनामा बनाकर बच्ची के शव को मिट्टी में दफन करने के लिए कहा वही बच्ची के मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।


और नया पुराने