Breaking News

असहाय लोगों की सुध लेने पहुंचे देवारा गांव जिलाधिकारी।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।


सगड़ी
सगड़ी तहसील के देवारा अंचल स्थित महाजी देवारा जदीद में पहुंचे जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह।
 लाकडाउन के दौरान गरीब असहाय लोगों की सुध लेने पहुंचे जिलाधिकारी।
 जिलाधिकारी ने दो दर्जन गरीब असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री वितरित किया ।
इस अवसर पर उन्होंने तहसीलदार सगड़ी हेमंत कुमार गुप्ता को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति भूख नहीं सोना चाहिए।
जनप्रतिनिधियों और लेखपाल के द्वारा चिन्हित कर सभी असहाय लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराएं। 
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि आप सभी लोग लाकडाउन का पालन करें और सरकार का सहयोग करें ।
और अगर कोई बाहर से आप के गांव में आये तो इसकी सूचना तुरन्त शासन को दे।
इस अवसर पर तहसीलदार सगड़ी हेमंत कुमार गुप्ता सहित राजस्व की टीम उपस्थित रही।
और नया पुराने