Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना देवगांव।

 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान वाहन चेकिंग व वांछित/वारंटी अभियुक्तो के गिरफ्तारी  क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री  पंकज कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.06.2020 को उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना देवगांव मय हमराही के अपराधियो के पकड़े जाने हेतु क्षेत्र मे मामूर था कि सूचना मिली की ग्राम करिया गोपालपुर में राजेश यादव व सुरेश यादव दोनो भाइयों में सम्पत्ति को लेकर विवाद हो रहा है सुरेश यादव मनबढ़ किस्म का है । उसके पास नाजायज तमंचा रहता है किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना परिवारीजनों के साथ घटित हो सकता है। इस सूचना पर तत्काल उ0नि0 मय हमराहियान के  मौके पर पहुँचा तो पुलिस को देखकर सुरेश यादव घर में भागने लगा जिसको पुलिस बल द्वारा घेरकर उचित बल प्रयोग कर पर ही दिनांक 07.06.2020 के समय 13.20 बजे पकड़ लिया गया । नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम 1.सुरेश यादव पुत्र जयनाथ यादव निवासी करियागोपालपुर थाना देवगाव आजमगढ बताया तथा मौके पर जामा तलाशी ली गयी तो सुरेश यादव के पहने हुए जींस में खुसा हुए एक अदद नाजायज तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-108/2020 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़ पंजीकृत कर वाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. सुरेश यादव पुत्र जयनाथ यादव नि0 करियागोपालपुर थाना देवगाव आजमगढ ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु.अ.स. 108/2020 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना देवगाँव आजमगढ़ ।

बरामदगी

1. एक अदद कट्टा नाजायज 315  बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0  अभिषेक सिंह  थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।
3. का0 दिलीप कुमार थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।


 इसी क्रम में आज दिनांक 08.06.2020 उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ थाना देवगांव जनपद आजमगढ को मुखबिर खास से सूचना मिली की मु0अ0स0 107/2020 धारा 380/504 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजन पुत्र जयप्रताप नि0 कपसेठा थाना देवगाव आजमगढ इस समय दुर्गा मंदिर निहोरगंज बजार में कही भागने की फिराक में किसी वाहन का इंतजार कर रहा है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर उ0नि0 श्री सुरेन्द्र नाथ मय हमराही बल के तत्काल निहोरगंज दुर्गा मंदिर के पास पहुँचकर अभियुक्त राजन उपरोक्त को समय करीब 07.40 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया तथा वाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया । 
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1. राजन पुत्र जयप्रताप नि0 कपसेठा थाना देवगाव जनपद आजमगढ ।

सम्बन्धित अभियोग

1. मु0अ0स0 107/2020 धारा 380/504 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. विमलेश कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।
2. उ.नि. सुरेन्द्र नाथ थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ ।
3.का0 उमेश यादव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ ।



और नया पुराने