Breaking News

पुलिस ने किया 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार।

बदायूँ।

बदायूं: सुपारी देकर चाचा की हत्या कराने के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को  सहसवान पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। करीब दो साल से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।पुलिस को वांछित की तलाश में अभियान के दौरान रात में यह सफलता मिली। सहसवान के गांव कोतल नगला में जुलाई 2018 में मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे के गांव मोहम्मदपुर निवासी अभय प्रताप सिंह का शव उनकी ही इनोवा कार में मिला था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पूरे मामले की जांच के दौरान हत्याकांड में छह नाम सामने आए। पता चला कि अभय प्रताप सिंह की हत्या उसके ही भतीजे विक्की और भाभी ने बदमाशों से सुपारी देकर करवाई थी। मार्च 2019 में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। शातिर विक्की बार-बार अपना स्थान बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। शुक्रवार की रात इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ संभावित स्थानों पर योजना बनाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी। इस दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने