आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना गम्भीरपुर
दिनांक 23.07.2020 को विनोद कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी ग्राम मईखरगपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ने थाना गम्भीरपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 21.07.2020 को मेरी लड़की को मेरे ही गांव के अंकुर पुत्र राजू, बहला-फुसला कर कही भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 118/20 धारा 363,366 पंजीकृत किया गया व विवेचना प्रचलित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित /वारण्टी की गिरफ्तारी विषयक अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर जनपद आजमगढ श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 अकमल खाँ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 24.07.20 को उ0नि0 श्रीविजय प्रकाश मौर्य चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-118/20 धारा 363,366 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त अंकुर पुत्र राजीव ग्राम मई खरगपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ तथा अपहृता को गोसाई की बाजार नहर पुलिया के पास से समय 09.50 बजे गिरफ्तार एव बरामद किया गया है । जिसके सम्बन्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पुछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त की अपहृता लड़की से दो –तीन महिने से सम्पर्क में था । दिनांक 21.07.20 को शाम लगभग 7 बजे अपनी बाइक से उसके घर के पास आया था और अपहृता लड़की को बुलाकर उसको साथ लेकर चला गया ।
पंजीकृत अभियोग।
मु0अ0स0 118/20 धारा 363,366 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
अंकुर पुत्र राजीव ग्राम मई खरगपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री विजय प्रकाश मौर्य थाना गम्भीरपुर मय हमराह जनपद आजमगढ ।