Breaking News

दहेज हत्या के दो वाँछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- गम्भीरपुर।

आज़मगढ़। रामाशेर प्राजपति पुत्र भुल्लन प्रजापति ग्रा0 गोसाईपुर मोहाँव थाना चोलापुर जनपद वाराणसी की बेटी सीमा देवी उम्र 23 वर्ष को दहेज के लिए मार डालना । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 145/20 धारा 498A,304B भादवि व 3/4 DP ACT पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। 
आज दिनांक 05.09.2020 को उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि उपरोक्त मुकदमा मे से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1- इन्द्रजीत प्रजापति ( पति ) पुत्र धनन्जु, 2. धनन्जु प्रजापति ( ससुर ) पुत्र स्व0 मुन्नीलाल निवासीगण ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है जाने पर मिल सकते है अतः ग्राम हरई रामपुर पहुचा और अभियुक्तगण के घर पर आवाज लगायी गयी तो बताया तो बाहर निकले दोनो लोगो से पूछताछ से इत्मिनान हो गया किय ही दोनो उपरोक्त मुकदमा से वाँछित अभियुक्त गण है। अतः उपरोक्त अभियुक्त गण को समय करीब 09.15 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया।
पूछताछ का विवरण-अभियुक्तगण से पूछताछ पर जुर्म से इनकार करते हुए सफाई अपने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत में देने की बात बता रहे है।

पंजीकृतअभियोग- 

1- मु0अ0सं0 145/20 धारा 498A,304B भादवि व 3/4 DP ACT थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ 

गिरफ्तारअभियुक्त–

1- इन्द्रजीत प्रजापति ( पति ) पुत्र धनन्जु, 2. धनन्जु प्रजापति ( ससुर ) पुत्र स्व0 मुन्नीलाल निवासीगण ग्राम हरईरामपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 

1- उ0नि0 श्री विजय प्रकाश मौर्या मय हमराह का0 सुनील कुमारथाना गम्भीरपुर, आजमगढ़

और नया पुराने