आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 02 अक्टूबर-- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/प्रभारी अधिकारी धान खरीद, आजमगढ़, गुरू प्रसाद ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अवगत कराया है कि इस वर्ष धान खरीद सत्र 2020-21, 15 अक्टूबर 2020 से प्रारम्भ हो रहा है।
उक्त के क्रम में समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, जिसमें शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष धान क्रय हेतु क्रय केन्द्रो से गाॅवों का सम्बद्वीकरण किया जाना है। अतः जनपद में स्थापित धान क्रय केन्द्रो की सूची इस निर्देश के साथ पे्रषित है कि ग्रामो को उनके निकट के धान क्रय केन्दो से सम्बद्व करते हुए सम्बद्वीकरण सूची अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को तीन दिवस के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होने बताया है कि धान विक्रय हेतु कृषको द्वारा आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है, जिसका विवरण आप की लाॅग इन आई0डी0 पर प्रदर्शित हो रहा है।
उक्त के क्रम में समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि आपकी लाॅग इन आई0डी0 पर उपलब्ध आॅनलाइन पंजीकरण में 100कु0 से अधिक धान विक्रय करने वाले कृषको का डाटा तथा पी0एफ0एम0एस0 से भुगतान हेतु कृषकों का नाम मिस्मैच सत्यापन तेजी से पूर्ण करा लिया जाय तथा धान खरीद सत्र की समाप्ति तक नियमित रूप से उपरोक्तानुसार सत्यापन कराना सुनिश्चित किया जाय।
उपरोक्तानुसार अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अनुपालन आख्या तीन दिवस के अन्दर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
