आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 19 अक्टूबर-- सदस्य, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, आजमगढ़ ने अवगत कराया है कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग आजमगढ़ कार्यालय/न्यायालय अवस्थित दीवानी कचहरी सिविल कोर्ट कम्पाउण्ड से हजारी बाग निकट सोसाइटी एवं चिट्सफण्ड आफिस सिधारी आजमगढ़ में स्थानान्तरित होकर नवीनस्थल से कार्य सम्पादन किया जा रहा है। कार्यालय/न्यायालय में अवस्थित टेलीफोन नं0 05462-227097 आफिस स्थानान्तरित होने से एक्सचेन्ज एरिया बदल जाने के कारण बन्द हो गया है,इसके स्थान पर नया टेलीफोन नं0 05462-268268 हो गया है।
