Breaking News

वृद्ध मां-बाप/ बुजुर्गों को निराश्रित छोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी-जिलाधिकारी

हमीरपुर

रिपोर्टर-सद्दाम हुसैन

हमीरपुर :09 अक्टूबर 2020--हमीरपुर में आज वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं ,वृद्धजनों के भरण पोषण के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।इस बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धा आश्रम में शासन द्वारा जो सहायता अथवा सुविधाएं अनुमन्य है वे सभी सुविधाएं वृद्धजनों को हरहाल में दी जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धा आश्रम में जो वृद्धजनों रह रहे है उनकी  लिस्ट लेकर उनकी संख्या तथा वारिसान आदि के बारे में सत्यापन किया जाए। जिन वृद्धजनों के वारिस मौजूद हैं उनसे भरण-पोषण की धनराशि जमा कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जो पूर्णतया  निराश्रित वृद्ध है उनको वृद्धा आश्रम में  सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं किंतु जिनके वारिस मौजूद है उनसे भरण पोषण धनराशि जमा कराए जाने का प्रावधान होता है । उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा अपने वृद्ध मां - बाप /बुजुर्गों आदि की सेवा की जाए उनको निराश्रित ना छोड़ा जाए। 
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति अपने वृद्ध मां-बाप/ बुजुर्गों  को निराश्रित छोड़ेगा उनके ऊपर कड़ी से कड़े कड़ी  कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को समय समय पर गुणवत्ता युक्त भोजन , शुद्ध पेयजल तथा अन्य सुविधाएं नियमित तौर पर मुहैया कराई जाय। वृद्धाश्रम में 24 घंटे केयरटेकर नियुक्त होना चाहिए । वृद्धजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाए । वृद्धजनों के कल्याण की जो योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ दिलाया जाए।

 जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्धाश्रम का प्रत्येक 15  दिवसों में निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराई जाए । इस मौके पर जिलाधिकारी ने वृद्ध आश्रम में दी जा रही सुविधाओं भोजन ,पानी तथा अन्य सुविधाओं के बारे में वृद्धजनों से फीडबैक लिया जिस पर वृद्धों द्वारा  अच्छी सुविधा प्राप्त होने की बात बताई गई।
   इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री एन0के0सिंह , सीडीओ के0के0 वैश्य , एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा , एसडीएम राठ ,मौदहा, सरीला , एसीएमओ पीके सिंह ,समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।



और नया पुराने