Breaking News

अनुपूरक पोषाहार के अन्तर्गत दाल क्रय किये जाने के संबंध मे जिला निरागनी समिति की बैठक सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 10 नवंबर-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के शहरी परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों हेतु अनुपूरक पोषाहार के अन्तर्गत दाल क्रय किये जाने के संबंध मे जिला निरागनी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों में 06 माह से 03 वर्ष व 03-06 वर्ष तक के बच्चे, गर्भवती महिला, धात्री माता, 11-14 वर्ष तक के स्कूल न जाने वाली किशोरी एवं अतिकुपोषित बच्चों को गेहुॅ, चावल, दाल, दूध, घी उपलब्ध कराया जाना है, जिसके लिए जिला निगरानी समितियों द्वारा दाल क्रय किया जायेगा। 
उन्होने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि दाल क्रय किये जाने के लिए ई-टेण्डरिंग कराना सुनिश्चित करंे। इसी के साथ ही दाल क्रय करने के उपरान्त आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभार्थियों को समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ ही उन्होने यह भी निर्देश दिये कि दाल क्रय किये जाने के लिए गुणवत्ता व मात्रा पर विशेष ध्यान दें। 
इस अवसर पर ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी एसडीएम सदर गौरव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्ब्रीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, डीईएसटीओ आरडी राम, सीडीपीओ केके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

और नया पुराने