आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आजमगढ़ में अज्ञात बदमाशों ने प्रधान पुत्र को प्रचार करते समय रात में गोली मार दी जिससे उसकी हालत गंभीर है और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवारा खास राजा के निर्तमान प्रधान इंद्रावती देवी पत्नी पलटन यादव के पुत्र 22 वर्षीय आशीष यादव को अज्ञात बदमाशों ने 30 मार्च को रात्रि करीब 10:00 बजे के आसपास गांव में ही चुनाव प्रचार करते समय झंण्डी के पूरा के पास बदमाशों ने गोली मार दी। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, वेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है गोली आशीष के पेट में लगी हुई है।