Breaking News

बरदह: सोनहरा हत्याकाण्ड का वांछित अभियुक्त 01 देशी तमन्चा, जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़: दिनांक 9.04.2021 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह कर्म0गण के थाना हाजा से देखभाल क्षेत्र शांति ब्यवस्था सुरक्षा तथा चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति वाहन तथा पेंडिंग अभियोगो की विवेचना तथा थाना हाजा के मु0अ0सं0 69/2021 धारा 147,323,504,34,302 IPC व 7CLA Act से सम्बन्धित अभियुक्त अमित कुमार की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा से रवाना होकर थाना क्षेत्र में मामूर थे । रात्रिगस्त व कार्य सरकार करते हुए बख्शपुर मुक्तिपुर होते हुए मौजा नेवादा से महुजा मोड़ जा रहा थे कि महुजा नेवादा मन्दिर के पास मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि जिस सोनहरा हत्याकाण्ड के अभियुक्त अमित कुमार की तलाश कर रहे है वह कही जाने की फिराक में है सवारी का इन्तेजार कर रहा है । महुजा मोड़ पर खड़ा है । उसके पास अस्लाह भी है । सूचना पर विश्वास कर महुजा मोड़ से थोड़ा पहले मुखबिर ने इशारा किया कि सामने जो ब्यक्ति खड़ा है वही अमित है । मुखबिर बताकर चला गया । तब प्रभारी निरी0 मय फोर्स के गाड़ी से तेजी से आगे बढ़े कि सामने खड़ा ब्यक्ति तेजी से बेलवाना वाले कच्चे रोड से भागा जिसे घेरकर दौड़ाकर लगभग 100 मीटर की दूरी पर कच्चे रास्ते पर हमराह फोर्स के सहयोग से समय करीब 06.15 बजे पकड़ लिया । पकड़े ब्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो इसने अपना नाम अमित कुमार यादव पुत्र रणविजय यादव नि0 ग्राम सोनहरा थाना बरदह आजमगढ़ बताया जिसकी जामा तलाशी से अदद देशी तमन्चा 315 बोर व 01 अदद कार0 जिन्दा 315 बोर बरामद हुआ । अभि0 से नाजायज तमन्चा कार0 रखने का कारण पूछा गया एवं लाईसेन्स तलब किया तो माफी मागते हुए रखने का लाईसेन्स नही दिखा सका। अभि0 थाना हाजा के मु0अ0सं0- 69/2021 धारा 147,323,504,34,302 भा0द0वि0 व 7 CLA Act का नामजद एवं वांछित अभियुक्त है। अभि0 को उसके जुर्म धारा 3/25 शस्त्र अधि0 तथा पूर्व से वांछित धारा 147,323,504,34,302 भा0द0वि0 व 7 CLA Act बताकर हिरासत पुलिस में लिया। माल बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 78/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

अमित कुमार यादव पुत्र रणविजय यादव ग्राम सोनहरा थाना बरदह  

बरामदगी

एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 69/21 धारा- 147/323/504/302/34 भादवि व धारा 7 सीएलए एक्ट
2. मु0अ0सं0 78/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO विनोद कुमार मय हमराह का0 आनन्द चौरसिया , हे0का0 सुरेन्द्र शर्मा , का0 प्रदीप कुमार गुप्ता , महि0 आरक्षी कविता मेहरोत्रा 


और नया पुराने