आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी क्षेत्र का डीघवनिया काजी दलपतपुर ग्राम पंचायत में 2 सप्ताह में चार लोगों की मौत के बाद वर्तमान ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव सतर्कता दिखाते हुए आज पुरे ग्राम पंचायत में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। जिससे की संक्रामक बीमारियों से निजात मिल सके।डिघनिया काजी दलपतपुर में 2 सप्ताह में मरने वालों में धर्मदेव 52 वर्ष, रामपति 52 वर्ष, चोथई 65 वर्ष, परमदेयी 60 वर्ष है और गांव में लगभग दो दर्जन लोग बीमार चल रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक नहीं आया है। गांव में जागरुकता कम होने के कारण कोरोना की वैक्सीन भी लोगों ने बहुत कम लगाया है। गांव में साफ सफाई की हालत खराब चल रही है गांव में जगह-जगह बंदगी फैली हुई है नाब दानों की नालियां जाम पड़ी हुई है पानी के सड़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस गांव में कुल लगभग 500 घर हैं, जिसकी 3200 आबादी है। इस गांव से लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी 6 किलोमीटर है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी बंद है। बीमार होने पर लोग मजबूर होकर झोलाछाप डॉक्टर की दवा ले रहे हैं।
ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव का कहना है कि- गांव में सैनिटाइजर के छिड़काव के लिए हमने अपने पास से पांच मजदूरों को लगवा कर पुरे गांव में सेनीटाइजर का छिड़काव कराया है।
सेनेटाइजर छिड़काव में सहयोग करने वालों में घुरा यादव डब्लु, चंदन, राजु ,राम विजय दुर्विजय ,भागीरथी आदि लोग रहे।

