आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब का निष्कर्षण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 23-05-21 को उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह थाना महराजगंज मय हमराह हे0का0 रमेश कुमार व हे0का0 संतोष कुमार यादव द्वारा वांछित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु कटान बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखविर सूचना मिला कि ग्राम महेशपुर जाने वाले पक्का सड़क पर बने गेट के पास 03 व्यक्ति 20-20 लीटर के जरिकेनों में अवैध अपमिश्रित शराब बेचने के लिये लेकर बैठे है । जिसकी तिव्रता बढाने के लिये उसमें यूरिया और फिटकिरी मिलाकर बेचते है । इस सूचना पर उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह हमराहीयानों को सूचना से अवगत कराते हुए मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुचे कि उक्त व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे । पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर एक व्यक्ति को समय करीब 21.30 बजे पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति मौके से उँची – नीची भूमि की फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जोगिन्दर यादव उर्फ जोगी यादव पुत्र बुझ्झा यादव निवासी देवारा जदीद (गोइठापुर) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । मौके से पास में रखे तीन जरिकेनो में 20-20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व पालीथीन में यूरिया व फिटकिरी बरामद हुआ । भागने वाले अभियुक्तो का नाम पता पुछने पर उसने उनका नाम क्रमशः 1. राम सिंह यादव पुत्र लाल साहब यादव निवासी जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ 2. रामपति यादव पुत्र बाढू यादव निवासी चेरा कटघरा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । जरिकेनों की ढ़क्कन खोलकर सूँघा गया तो कच्ची शराब की महक आ रही है । बरामद शराब के बारे में पुछने पर उसने बताया कि हमलोग साथ मिलकर यह धन्धा करते है । हमलोग यूरिया व फिटकिरी मिलाकर शराब की तीव्रता बढा देते है । जिससे बिक्री अच्छी होती है । हम लोग शराब बेचकर बिक्री के पैसे बराबर-बरामद आपस में बाट लेते है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 155/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
जोगिन्दर यादव उर्फ जोगी यादव पुत्र बुझ्झा यादव निवासी देवारा जदीद (गोइठापुर ) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1. 60 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब
2. एक किलो यूरिया
3. 250 ग्राम फिटकिरी
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 155/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधि) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
आपराधिक इतिहास- अभि0- जोगिन्दर यादव उर्फ जोगी यादव
1. मु0अ0सं0 151/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 155/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह हे0का रमेश कुमार , हे0का0 संतोष कुमार यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
थाना-फूलपुर
20 किलोग्राम गोमंश ,गोमांश काटने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया, अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा गौतस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.05.2021 को प्र0नि0 थाना फूलपुर रत्नेश कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 बच्चेलाल यादव,का0 श्रवण शुक्ला म0का0 संध्या सिंह,म0का0 माण्डवी वैद्य के साथ थाने से रवाना होकर वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु मुडियार ईदगाह पर मौजूद थे कि जरिये मुखविर सूचना मिली कि मानपुर गाँव मे एक व्यक्ति गाय काट कर उसका मांस अपने घर में बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर प्र0नि0 जरिये मोबाईल उ0नि0 कमला शंकर गिरि को घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुऐ मौके पर पहुचने के लिए बताते हुऐ स्वयं मय हमराहीयान के साथ में लेकर मानपुर मोड पहुचे जहाँ पर उ0नि0 कमला शंकर गिरि मय हे0का हंसनाथ यादव,का0 राजेश यादव,म0का0 सोनम गुप्ता,म0का0 बबली साहू के साथ मिले ।
प्र0नि0 मय पुलिस बल के मुखवीर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुचे कि पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति मकान के पिछे से भागते हुए दिखाई दिये तथा एक व्यक्ति निकल कर भागना चाहा कि हमराही पुलिस बल के सहयोग से मौके पर ही समय लगभग 18.00 बजे पकड़ लिया गया । नाम पता पुछने पर अपना नाम मंगरु उर्फ मंगल पुत्र स्व0 मो0 नईम निवासी ग्राम मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया । घर के बरामदे में रखी लकड़ी के तख्ते के निचे कटा हुआ गोमांस व लोहे का तराजू , लकडी का ठीहा ,लोहे का चापड (चाकू)रक्त रंजित व वाट लोहे का एक किलो,500 ग्राम, 200 ग्राम, 100 ग्राम बरामद हुआ। पकडे गये व्यक्ति से पूछने पर कि गाँय कहाँ काटे हो तो बताया कि रात्रि में ही हम लोग घर से दूर सिवान में एक गाँय काट कर मांस को उठा कर घर पर लाये और रात्रि में ही शेष भाग चमडी, टाँग, गर्दन आदि को दूर नदी में फेक दिया गया । इसी व्यक्ति से मांस को तौलाया गया तो लगभग 20 किलो मांस बरामद हुआ। बरामद गोमांश एव गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
प्र0नि0 मय पुलिस बल के मुखवीर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुचे कि पुलिस बल को देखकर दो व्यक्ति मकान के पिछे से भागते हुए दिखाई दिये तथा एक व्यक्ति निकल कर भागना चाहा कि हमराही पुलिस बल के सहयोग से मौके पर ही समय लगभग 18.00 बजे पकड़ लिया गया । नाम पता पुछने पर अपना नाम मंगरु उर्फ मंगल पुत्र स्व0 मो0 नईम निवासी ग्राम मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया । घर के बरामदे में रखी लकड़ी के तख्ते के निचे कटा हुआ गोमांस व लोहे का तराजू , लकडी का ठीहा ,लोहे का चापड (चाकू)रक्त रंजित व वाट लोहे का एक किलो,500 ग्राम, 200 ग्राम, 100 ग्राम बरामद हुआ। पकडे गये व्यक्ति से पूछने पर कि गाँय कहाँ काटे हो तो बताया कि रात्रि में ही हम लोग घर से दूर सिवान में एक गाँय काट कर मांस को उठा कर घर पर लाये और रात्रि में ही शेष भाग चमडी, टाँग, गर्दन आदि को दूर नदी में फेक दिया गया । इसी व्यक्ति से मांस को तौलाया गया तो लगभग 20 किलो मांस बरामद हुआ। बरामद गोमांश एव गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 79/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मंगरु उर्फ मंगलपुत्र स्व0 मो0 नईम सा0 मानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
1. 20 किलो गोमांस
2. एक अदद लकड़ी का ठीहा
3. एक अदद बडा चाकु
4. एक तराजू मय बाट एक-एक वाट (1 किग्रा, 500 ग्राम , 200 ग्राम , 100 ग्राम )
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 79/2021 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 व 4/25 आर्म्स एक्टथाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम
1. प्र0नि0 रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर मय हमराह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
2. उ0नि0 कमलाशंकर गिरी थाना फूलपुर मय हमराह थाना फूलपुर जनपद आजमगढ ।
थाना- कप्तानगंज
कप्तानगंज: 10 शीशी क्वार्टर नाजायज अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ़ के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे अवैध शराब के सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु अभियान के तहत आज दिनांक 24.05.2021 को मुखबीरी सूचना के आधार पर उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराहियान के दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति को जो कौड़िया नहर पुलिया के पास अवैध नाजायज शराब लिये बैठा था को गिरफ्तार किया गया व नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम अखिलेश कुमार पुत्र सिताराम चौरसिया सा0 कौड़िया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से 10 शीशी क्वाटर नाजायज अवैध शराब बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2021 धारा 60 EX. ACT पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अखिलेश कुमार पुत्र सिताराम चौरसिया सा0 कौड़िया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
10 शीशी क्वाटर नाजायज अवैध शराब
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 71/21 धारा 60 EX. ACT थाना कप्तानगंज, आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह
2. का0 नित्यानन्द सिंह,
3. का0 पंकज यादव
थाना- कप्तानगंज
कप्तानगंज: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत आज दिनांक 24.05.2021 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी के क्रम में मुखबीरी सूचना के आधार पर प्र.नि. देवनान्द थाना कप्तानगंज व उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराहियान के दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति जो पैदल आ रहा था को रोका गया व नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम वसीम उर्फ वसीर पुत्र युनूश सा0 सोरेन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताया जो थाना हाजा के मु0अ0सं0 135/18 धारा 307, 382, 411 भादवि में वांछित अभियुक्त है को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 135/2018 धारा 307, 382, 411 भादवि थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
वसीर उर्फ वसीम पुत्र यूनुश उर्फ लंगड़ सा0 शाहपुर सोरेन थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक देवाननद
2. उ0नि0 जितेन्द्र सिंह
3. का0 नित्यानन्द सिंह,
4. का0 पंकज यादव
थाना- गम्भीरपुर
गम्भीरपुर: 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: आवेदिका थाना गम्भीरपुर आजमगढ के लिखित तहरीर के आधार पर मु0 अ0 सं0 224/20 धारा 147,323,504,506,452,354 भादवि बनाम 1.धर्मेदेव आदि 5 नफर के पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 224/20 धारा 147,323,504,506,452,354 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त आशीष उर्फ रन्जू पुत्र धर्मदेव सा0 कमरावा थाना गम्भीरपुर को उ0 नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह के समय 11.00 बजे खुर्रमपुर तिराहे से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 224/20 धारा 147,323,504,506,452,354 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
आशीष उर्फ रन्जू पुत्र धर्मदेव सा0 कमरावा थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 सतीश कुमार यादव व का0 बृजेश शर्मा