आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: - गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नफीस अहमद कोविड-19 महामारी के दौर में स्वास्थ संबंधी सुविधाओं को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण कुमार चौधरी से स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए बात कही। उन्होंने संक्रमित मरीजों एवं लक्षण वाले मरीजों के संदर्भ में स्वास्थ विभाग द्वारा दी जा रही है दवाइयों और सुविधाओं की भी जानकारी ली। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में और अधिक स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिल पाए इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।