आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया, जो राज्य सरकार की एक योजना है जिसमें महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थी रोवर रेंजर, एनसीसी एनएसएस, की सहभागिता रही एवं सभी ने लगभग 100 वृक्ष लगाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ,क्योंकि यदि वृक्ष है तभी हम सुरक्षित हैं, यह संकल्प हमारा है धरा पर वृक्ष लगाना है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टरडॉक्टर प्रेमचंद यादव, रोवर रेंजर प्रभारी डॉ प्रदीप राय, एनएसएस प्रभारी श्री शैलेश सिंह, डॉक्टर शशि कुमार मिश्र असिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास, महाविद्यालय के लेखाकार दीनानाथ मिश्र उपस्थित रहे।


