Breaking News

रानी की सराय: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- रानी की सराय

आज़मगढ़: आज दिनांक- 09.4.22 को डा0 अनुप कुमार सिंह पुत्र स्व0 शिवमूर्ति सिंह केन्द्र व्यवस्थापक राजेन्द्र स्मारक इण्टर कालेज सेठवल (रानी की सराय) जनपद आजमगढ़  द्वारा हाईस्कुल परिषदीय परीक्षा -2022 के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा मे परीक्षार्थी मन्टू शर्मा पुत्र शंकर शर्मा के स्थान पर प्रद्युम्न विश्वकर्मा पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा द्वारा परीक्षा देने के सम्बन्ध मे सूचना दिया गया कि उक्त सूचना पर व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह का0 राजेश कुमार के राजेन्द्र स्मारक इन्टर कालेज सेठवल रानी की सराय पहुचकर अभियुक्त प्रद्युम्न विश्वकर्मा पुत्र मुन्नालाल विश्वकर्मा ग्राम उंचागांव थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को पुलिस हिरासत में लिया गया व एक अदद आधार कार्ड नं0 757XXXXXXXX व एक अदद प्रवेश पत्र अनुक्रमांक 1221XXXXXXX को कब्जा पुलिस मे लिया गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/22 धारा 419,420 भादवि व 3/6/9/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम बनाम प्रद्युम्न विश्वकर्मा पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा ग्राम उंचागांव थाना रानी की सराय, आजमगढ़ पंजीकृत कर मा0 न्यायालय भेजा  गया ।
गिरफ्तारी का स्थान – राजेन्द्र स्मारक इण्टर कालेज सेठवल (रानी की सराय) जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग- 

मु0अ0सं0 106/22 धारा 419,420 भादवि व 3/6/9/10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।  

गिरफ्तार अभियुक्त – 

प्रद्युम्न विश्वकर्मा पुत्र मुन्ना विश्वकर्मा ग्राम उंचागांव थाना रानी की सराय, आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
बरामदगी- एक अदद आधार कार्ड नं0 757XXXXXXX  व एक अदद प्रवेश पत्र अनुक्रमांक 122XXXXXXX
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- व0उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह का0 राजेश कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़


और नया पुराने