आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आहूत आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बनकटिया शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सगड़ी विधानसभा से पूर्व विधायक बंदना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय पटेल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरे मनोयोग से आजादी के अमृत महोत्सव मनाने का आग्रह किया। तथा भारतीय स्वाधीनता संग्राम में जिन शहीदों ने अपना योगदान दिया है उनको याद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विजय पटेल ने कहा मोदी जी के द्वारा यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है और कुल 75 सप्ताह तक का कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान किया की आप सब मन से देश सेवा में जुटें जिसकी जो भूमिका है वह अपनी भूमिका का सम्मान करें । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा नेता बन्दना सिह ने लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया, और सभी घरों में तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और शहीद की विधवा शारदा देवी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनिल कुमार मिश्र, कमल नयन यादव, दिनेश कुमार पांडेय, विमल प्रकाश, सत्य प्रकाश सिंह, मोनिका चतुर्वेदी , शिव बचन सिंह, राम वचन पटेल, जगदीश सिंह, अरविंद राय,योगेंद्र पाल, अंशु राय, प्रमोद सिंह आदि ग्रामवासी एवं शिक्षक उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर हरिकेश मिश्रा ने किया। ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्या ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।