Breaking News

दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

खेत में बुलाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़: सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी विवाहिता ने गांव के युवक पर खेत में बुलाकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपीत को किया गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासिनी विवाहित महिला ने शुक्रवार की रात में 8.30 बजे भुवना बुजुर्ग निवासी युवक मुकेश राजभर पुत्र जितु राजभर ने फोन कर उधार लिया पैसा देने के नाम पर बुलाया और खेत में पहुंचने पर शराब के नशे में मुकेश छेड़खानी करने लगा व जबरदस्ती दुष्कर्म किया और दुसरे दिन रविवार की रात में घर पर पहुंच कर खेत में बुलाया और कहा कि नहीं आने पर गांव में बेइज्जत कर देंगे विवाहिता के द्वारा जिसकी सूचना अपने पति को दी गई विवाहिता अपने पति के साथ सोमवार को देर शाम  जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मुकेश राजभर पुत्र जीतू राजभर निवासी भुवन बुजुर्ग के ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर बुधवार को जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ अमुआरी पेट्रोल पंप से सुबह 10:30 बजे आरोपित मुकेश राजभर पुत्र जीतू राजभर उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

और नया पुराने