Breaking News

संत रंजन को फूलपुर और पंकज दीक्षित को सगड़ी के उप जिलाधिकारी का प्रभार


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चौहान ने जनपद की विभिन्न तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस क्रम में:

  • पंकज दीक्षित, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, बूढ़नपुर को सगड़ी का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया।
  • नरेन्द्र गंगवार, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, सगड़ी को निजामाबाद का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
  • संत रंजन, जो अब तक सगड़ी में न्यायिक उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट थे, उन्हें फूलपुर का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया।
  • एस.एन. त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, फूलपुर को बूढ़नपुर का उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया।
  • नंदिनी शाह, जो पहले मेंहनगर में न्यायिक उप जिलाधिकारी थीं, अब सगड़ी में न्यायिक उप जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगी।
  • अतुल कुमार गुप्ता, जो अब तक निजामाबाद में उप जिलाधिकारी थे, उन्हें मेंहनगर में न्यायिक उप जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया।
  • नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर भूपाल सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (प्रथम) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, नंदिनी शाह को अग्रिम आदेश तक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (द्वितीय) का कार्य भी सौंपा गया है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चौहान ने सभी स्थानांतरित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर अविलंब कार्यभार ग्रहण करें।


और नया पुराने