आज़मगढ़।
सगड़ी।
फूलन सेना द्वारा तहसील पर विशाल धरना आयोजित।
फूलन सेना ने धरना देकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।
सगड़ी तहसील पर फूलन सेना द्वारा 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना दिया गया जिसमें मुख्य्मंत्री को संबोधित ज्ञापन सगड़ी तहसील के तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय को सौंपा ।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से सगड़ी तहसील पर जीयनपुर , बिलरियागंज , महराजगंज , रौनापार थानों की फोर्स रही तैनात रही । सगड़ी तहसील पर फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद के नेतृत्व में कई गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष सुबह 10:30 बजे से धरने में सम्मिलित होने हेतु ट्रैक्टर ट्राली , टेंपो से आए व शाम 2:00 बजे तक धरना दिया इसके उपरांत 2:20 पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा फूलन सेना द्वारा विषैली शराब से मरे लोगों को 5लाख रुपए व मृतकों के परिवार को राशन कार्ड , आवास , शौचालय , पेंशन , गैस चूल्हा , कनेक्शन , बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लोगों को पशु से खेती की सुरक्षा , पुल व बाढ़ प्रभावित गांव के गरीबों को भी पात्र गृहस्थी , अंत्योदय राशन कार्ड , शौचालय अादि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया और मांगों के नहीं पूरा होने पर 18 अगस्त को जिले पर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई । धरने को फूलन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद , राष्ट्रीय सलाहकार गुलाबचंद निषाद , जिला संयोजक भीम राजसाहनी , विधानसभा अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी संबोधित कर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं के प्रति प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश निषाद , भीमराज , गुलाब , रमेश , श्रीराम , राकेश , संतोष , रमेश शंकर , बंसू राम , रामशरीख , राजीव मिश्रा आदि ने हिस्सा लिया तहसीलदार प्रेमप्रकाश राय ने उचित मांगों पर त्वरित कार्यवायी की जायेगी वहीँ कोतवाल संतलाल यादव ने शराब की पुर्ण से बंदी हेतु महिलाओं से सहयोग की अपील की व शराब के विरुद्ध आवाज उठाने पर धन्यवाद भी दिया पुलिस सदैव आपके साथ है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़