Breaking News

पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बना 12 हजार का ईनामी अपराधी जयहिंद यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर।

आज़मगढ़।

दारोगा सहित तीन घायल।

आजमगढ़। पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बने डी-9 गैंग का सक्रिय सदस्‍य 12 हजार के ईनामी जयहिंद यादव को एसओजी और पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान मार‍ गिराया।
इस दौरान गोली लगने से थानाध्‍यक्ष मेहनगर सहित तीन लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में मारे गये बदमाश के खिलाफ विभिन्‍न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। हाल में उसने कंचनपुर बाजार में दिन दहाड़े सराफा की दुकान में करीब आठ लाख की लूट को अंजाम दिया था। मृत बदमाश के पास के पुलिस ने पिस्‍टल व कारतूस तथा बाइक बरामद किया है।
थानाध्‍यक्ष मेंहनगर चंद्रभाष्‍कर द्विवेदी व एसओजी को गुरूवार की अपराह्न करीब 3 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि डी-9 गैंग का सक्रिय सदस्‍य 12 हजार का ईनामी जयहिंद यादव 32 पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम खिलवा कंचनपुर थाना तरवां बाइक से देवकली कादीपुर बाईपास से चक्रपानपुर की तरफ जा रहा है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और एसओजी, मेहनगर थाने की पुलिस तथा स्‍वाट टीम ने जयहिंद को कंचनपुर के पास घेर लिया।
पुलिस से घिरने के बाद जयहिंद पुलिस टीम पर फायर करते हुए आबादी की तरफ भागने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस का सहयोग किया जिसके कारण वह गांव में नहीं घुस सका। इस दौरान दोनो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से जयहिंद गंभीर रूपा से घायल हो गया। वहीं मेहनगर थानाध्‍यक्ष चंद्रभाष्‍कर द्विवेदी, एसओजी सिपाही विनय सिंह व स्‍वाट टीम प्रभारी अरविंद यादव भी गोली लगने से घायल हो गये।
सभी घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर ले जाया गया जहां चिकित्‍सक ने जयहिंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्‍य घायलों को जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। सभी का उपचार जिला अस्‍पताल में चल रहा है।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

             

और नया पुराने