Breaking News

हिंदू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ का आजमगढ़ में भव्य स्वागत


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 गोल्डन बाबा बोले- योगी के प्रधानमंत्री बनने तक जारी रहेगा अभियान

(आजमगढ़) सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर गांव में रविवार को सनातन हिंदू एकता भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद 'गोल्डन बाबा', राष्ट्रीय उपसंयोजक, पंचदशनाम श्री जूना अखाड़ा, का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

जानकारी के अनुसार, बलिया और मऊ से होते हुए दोपहर करीब 12 बजे रथ यात्रा जमसर गांव पहुंची। यहां आरपी राय सोनू के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं ने गोल्डन बाबा का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने गोल्डन बाबा के साथ सेल्फी ली और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने संबोधन में गोल्डन बाबा ने कहा कि सनातन हिंदू समाज को जागृत करने के उद्देश्य से यह भीष्म प्रतिज्ञा रथ यात्रा निकाली गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने तक यह अभियान जारी रहेगा। अब तक उत्तर प्रदेश के 24 जनपदों का भ्रमण करने के बाद यात्रा 25वें जनपद के रूप में आजमगढ़ पहुंची है। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों और फिर पूरे देश में भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

गोल्डन बाबा ने अपने संबोधन में कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए कार्यों तथा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देशभर में सनातन हिंदू एकता का संदेश पहुंचाना है।

बताया गया कि गोल्डन बाबा ने अपनी प्रतिज्ञा के तहत 4.30 किलोग्राम चांदी के जूतों का परित्याग किया है। साथ ही, वे अपने शरीर पर लगभग 8 करोड़ रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण धारण करने के कारण भी चर्चा में रहते हैं।

कार्यक्रम में रजादेपुर मठाधीश शिव सागर भारती, पुजारी रणविजय सिंह, पुजारी भवानी शंकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।


और नया पुराने