देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी व्यापार सभा, देवरिया द्वारा गुरुवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 लीटर दूध से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की गई।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव शोभित जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता लोकसेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर समाज के हित और जनसेवा का संकल्प भी दोहराया गया।
जिलाध्यक्ष नीतीश जायसवाल 'निक्कू' ने कहा कि अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने बाबा दुग्धेश्वरनाथ के समक्ष प्रार्थना की कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को सफलता मिले।
कार्यक्रम में हृदय नारायण जायसवाल, नीतीश जायसवाल 'निक्कू' (जिलाध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा, देवरिया), शोभित जायसवाल (प्रदेश सचिव), गिरीश जायसवाल,
जनार्दन यादव, विनोद यादव, मनीष जायसवाल, सौरभ पटेल, वरुण पासवान, प्रवीण यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।