Breaking News

सुंदरकांड के पावन अवसर पर 30 जून को हनुमानगढ़ी मंदिर में होगा विशाल भंडारा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी, आजमगढ़। सुंदरकांड के पावन अवसर पर 30 जून 2026 (मंगलवार) को हनुमानगढ़ी मंदिर, खरेलिया ढाला, ग्राम सोनौरा, रौनापार में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे से होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।


आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सुंदरकांड के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है। धार्मिक वातावरण में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों से परिवार सहित पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

कार्यक्रम के निवेदक मनीष कुमार मिश्र (पिंटू) ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम विवरण

  • कार्यक्रम: विशाल भंडारा
  • अवसर: सुंदरकांड
  • तिथि: 30 जून 2026 (मंगलवार)
  • समय: प्रातः 7:00 बजे से
  • स्थान: हनुमानगढ़ी मंदिर, खरेलिया ढाला, ग्राम सोनौरा, रौनापार, आजमगढ़ (उ.प्र.)

और नया पुराने