Breaking News

छठ पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने श्रद्धालुओं में वितरित किया नारियल और पूजन सामग्री


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

जीयनपुर (आजमगढ़)। छठ महापर्व के अवसर पर रविवार की शाम सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा स्थित कोइरियापार पोखरे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचे व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के बीच जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने नारियल सहित पूजन सामग्री का वितरण किया।

छठ घाट पर पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री वितरित कर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर राहुल कुमार, आलोक सिंह, अमित पटवा, विशाल यादव, राजेश जायसवाल, सभासद सबरे आलम, सभासद विशाल रावत सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

और नया पुराने