Breaking News

कृष्णापुरी मोहल्ले में मां-बेटे समेत, जिले में निकले नौ कोरोना पाॅजिटिव।

बदायूं।

बदायूं: जिले में शनिवार रात को आई रिपोर्ट में मां-बेटे समेत जिले में नौ कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें तीन वजीरगंज, एक सैदपुर, दो मुईनुद्दीनपुर, दो कृष्णापुरी और एक पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग ने पॉजिटिव मरीजों को आसरा आवास भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के पास शनिवार रात 330 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 321 सैंपल निगेटिव निकले, जबकि नौ सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को टीमों ने अलग अलग स्थानों पर जाकर लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच कराई। सुबह से लेकर शाम तक चली जांच में 869 सैंपल लिए गए। इस दौरान वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक एक युवक कोरोना पाॅजिटिव निकला। जबकि एक व्यक्ति वजीरगंज के वार्ड नंबर सात में पॉजिटिव निकला है। तो वहीं वजीरगंज कस्बे के नजदीक ग्राम टिकुरी में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं सैदपुर कस्बे में एक व्यक्ति, मुइनद्दीनपुर में दो भाई-बहन कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनके अलावा शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी में मां-बेटा कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। एक युवक शहर के पीडब्ल्यूडी कंपाउंड में, संक्रमित मिला है। जैसे ही पॉजिटिव लोगों की रिपोर्ट आई कि तभी स्वास्थ्य विभाग की टीमें उन्हें आसरा आवास भेजने को लगा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमितों को पहुंचाने की जिम्मेदारी नजदीक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाप को दे दी गई है। 

राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर होंगे पांच बंदी।

"जिला कारागार के पांच कोरोना पाॅजिटिव बंदियों का इस समय जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा है। बंदियों को और भी बीमारियों है। इससे उनकी जान को खतरे में है। सीएमएस डॉ विजय बहादुर राम ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव बंदियों को लेवल टू के हाॅस्पिटल राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा। वहीं उनका इलाज होगा। 
 "शनिवार रात 330 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 321 सैंपल निगेटिव और नौ सैंपल पॉजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव मरीजों को आसरा आवास भेजा जा रहा है बाकी जिले भर से 869 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। डॉ यशपाल सिंह, सीएमओ

रिपोर्ट: यीशु दास



और नया पुराने