Breaking News

विधानसभा सगड़ी में क्या बन रहा समीकरण, किसके सर पर सजेगा जीत का ताज।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: विधानसभा सगड़ी में यदि चुनाव के बाद नतीजों की बात की जाए तो चैनलों के एग्जिट पोल पर सभी की निगाहें टिकी हुई है वही सगड़ी की जनता बाजारों चौराहों पर बैठकर राजनीतिक चर्चा में लगे हुए हैं। आपको बताते चलें की विधानसभा सगड़ी में मुख्य रूप से 3 प्रत्याशियों की लड़ाई चुनाव तक थी। जिसमें भाजपा प्रत्याशी विधायक बंदना सिंह एवं सपा प्रत्याशी डॉक्टर एचएन पटेल और बसपा प्रत्याशी शंकर यादव सबकी निगाहों पर चल रहे थे। लेकिन ऐन मौके पर शंकर यादव की लहर कुछ थम सी गई। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह और सपा प्रत्याशी डॉ एचएन पटेल मुकाबले की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसको लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही हैं। यदि चुनाव के बाद एग्जिट पोल की बात करें तो नतीजा सपा के खेमे में जा रहा है। लेकिन विधायक वंदना सिंह का नाम भी नीचे नहीं हो रहा है। अब देखना यह है कौन बनता है सगड़ी का विधायक फिलहाल सभी को 10 मार्च का बेसब्री से इंतजार है।

और नया पुराने