आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़ : सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राय के समर्थन में आज शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में रोड-शो निकाला गया। जो क्षेत्र के अंजान शहीद से होते हुए जीयनपुर राजादेपुर लाटघाट बाजार से होते हुए गुजरा इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री, 24 घंटे बिजली, पुराने बिजली के बिल का बकाया माफ और किसानों की बिजली माफ। यह चार मुद्दे बिजली को लेकर हम ऐलान कर चुके हैं। इसी प्रकार से 10 लाख सरकारी नौकरियां हर साल और 5000 रुपए बेरोजगारी भत्ता हर महीने, यह सपना आम आदमी पार्टी पूरा करके दिखाएगी। क्योंकि बेरोजगारी उत्तर प्रदेश में एक बड़ा संकट है। कानून व्यवस्था का मुद्दा, किसान की फसल के दाम का मुद्दा, माताओं बहनों के लिए कुछ योजनाओं की शुरुआत हो, यह सारे मुद्दे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपने रोड शो में सगड़ी की जनता को संबोधित करते हुए लोगों के सामने रखा ।
इस दौरान 345 विधानसभा सगड़ी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राय ने कहा कि तमाम बुनियादी मुद्दों पर सगड़ी की जनता को बताते चला आया हु ।सगड़ी को लेकर हमारा सपना क्या है? किस तरह का मॉडल हम सगड़ी में चाहते हैं? कैसा विकास हम सगड़ी के लिये चाहते हैं? यह सब कुछ विधायक बनने के बाद पहली प्राथमिकता पर करके दिखाऊंगा।