देवरिया। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी विजय जायसवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास कन्नौजिया तथा विशेष आमंत्रित सदस्य एवं प्रदेश सचिव हृदयनारायण जायसवाल एवं शोभित जायसवाल उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष नीतीश जायसवाल 'निक्कू' ने की, जबकि संचालन गिरीश जायसवाल ने किया।
मुख्य अतिथि विजय जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रदेश सचिव हृदयनारायण जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की पूरी संभावना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन से जुटकर अपने-अपने बूथ को मजबूत करें और संगठन को गांव-गांव तक विस्तार दें।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष नीतीश जायसवाल 'निक्कू' ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामप्रकाश यादव, जनार्दन यादव, मनीष जायसवाल, सोनू जायसवाल, सौरभ पटेल, प्रवीण यादव, अखिलेश यादव, वरुण पासवान, आशुतोष वर्मा, सूरज मोदनवाल, मोहित रौनियार, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।