Breaking News

गहमा गहमी के बीच कोटे की दुकान का हुआ प्रस्ताव।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

पुलिस की मौजूदगी में दुकान का हाथ उठा कर हुआ प्रस्ताव।

तीन बार डेट पड़ने के बाद विवाद के चलते नही हुआ प्रस्ताव।

सगड़ी सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ अन्तर्गत ओलमापुर ग्राम पंचायत में शनिवार को सुबह लगभग 12 बजे कोटे की दुकान के लिए एसडीएम के आदेश से खुली बैठक प्राथमिक विद्यालय ओलमापुर के प्रांगण में हुई।जिसमें दो व्यक्ति कोटा लेने के दावेदार थे और नोडल अधिकारी शशिकुमार श्रीवास्तव,और ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश राम और पुलिस की मौजूदगी में दुकान का प्रस्ताव हाथ उठा कर किया गया।इस दौरान जीयनपुर की पुलिस मौजूद रही।और दोनों पछो ने प्रस्ताव को लेकर कई बार नोक झोक भी किया पर पुलिस ने समझाबुझा कर लोगो को शांत कराया। इस दौरान गांव के राकेश कुमार पुत्र रामनाथ को 271 लोगो के समर्थन के चलते दुकान का प्रस्ताव पास हूआ जबकि विजय कुमार पुत्र छोटकून को 225 लोगो ने समर्थन किया और हाथ उठा कर समर्थन के द्वारा कोटे की दुकान का प्रस्ताव किया गया।तो विजय समर्थक धांधली की शिकायत  एसडीएम से की ।दुकान का प्रस्ताव पास होने से लोगो मे खुशी दौड़ गयी।कारण की विवाद के चलते 30 जुलाई व 03 अगस्त को दुकान का प्रस्ताव होना था पर विवाद और हंगामे के कारण नही हो सका।तो उपजिलाधिकारी ने 05 अगस्त की डेट तय की थी।जिसमे नोडल अधिकारी एडियो पंचायत शशिकुमार श्रीवास्तव,ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेश राम,प्रधान अखिलेश,संतविजय यादव,ओमकार यादव,रामबृक्ष,शोभनाथ यादव आदि रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

और नया पुराने