Breaking News

स्कूटी सवार दो बहनों को हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर, एक की हालत गम्भीर हुई रेफर।

सोनभद्र।

सोनभद्र जिले के रेनुकूट से अजीत कुशवाहा की रिपोर्ट-

रेनुकूट ।रेनुकूट पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेनुकूट पुलिस चौकी के समीप शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्कूटी सवार दो बहने अपने निजी कार्य से बाजार में आई हुई थी, बनारस शक्तिनगर मार्ग के रेनुकूट पुलिस चौकी के समीप हाइवा UP 64 AT 0730 ने जोरदार टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी UP 64 AB 8456 पर सवार प्रशंसा कुमारी मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं रिया कुमारी मौर्या को भी हल्की चोट आई। आनन फानन में स्थानीय लोगो के द्वारा किसी तरह से नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ पे डॉक्टर के द्वारा तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया डॉक्टरों ने बताया कि सर में बहुत ही गंभीर चोट आई है जिसके कारण स्थिति में सुधार न होने की वजह से प्रशंसा कुमारी मौर्या ,उम्र 21 शाल, पुत्री एच पी एन मौर्या, निवासी निजी कालोनी H/3/1174 को बनारस रेफर कर दिया जा रहा है वही रिया कुमारी मौर्या,पुत्री एच पी एन मौर्या,निवासि निजी कालोनी H/3/1174 को उचित उपचार के दौरान डॉक्टरों के द्वारा घर जाने की इजाजत दे दी गई। वही हाइवा चालक एवं हाइवा जिसका गाड़ी नंबर UP 64 AT 0730 है वह अभी प्रशासन के कब्जे में है। इस घटना को लेकर आमलोगो ने चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमे कही न कही रोड पे खड़ी गाड़िया आये दिन घटना का कारण बन रही है जिसका नतीजा आम जनता को भूगतना पड़ रहा है जिस पर प्रशासन ने भी कोई ठोस कदम नही उठाया है ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   सोनभद्र।

       

और नया पुराने