Breaking News

फूलन सेना द्वारा सत्याग्रह मसूरियापुर शिव मंदिर पर प्रारंभ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

तहसीलदार को सौंपा मांगपत्रक।

मुख्यमंत्री से मिलेंगे सत्याग्रही ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर फूलन सेना द्वारा सत्याग्रह प्रारंभ किया गया मसुरियापुर गांव के शिवमंदिर पर फूलन सेना द्वारा दिया जा रहा है जिसमें  मुख्य रुप से गोपाल निषाद ने संबोधित किया व कहा कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है, वही बाढ़ पीड़ितों में किसी प्रकार का राहत नहीं बंट रहा है ना ही भोजन और न ही लंच पैकेट मिल रहे हैं गोपाल निषाद ने अपने मांगपत्रक में बाढ़ प्रभावित लोगों को आवास शौचालय गैस चूल्हा पेंशन राशन कार्ड व मुआवजे की तत्काल मांग की है साथ ही देवारा  क्षेत्र में बाढ़ को रोकने हेतु स्थाई ठोकर रिंगरोड़  पुल पुलियया की भी मांग की कार्यक्रम में फूलन सेना के सैकड़ों महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया जिसमें 21 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार मनीष कुमार को सौंपा व कहा कि मुख्यमंत्री जी स्वयं सत्याग्रह स्थल पर आकर हमसे ज्ञापन लें और आश्वासन दें तभी हम सत्याग्रह समाप्त करेंगे सत्याग्रह की अध्यक्षता सुखदेव ने किया व् संचालन रमेश ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से रमेश निषाद संतोष गुप्ता भागवत निषाद मुकेश निषाद जय राम प्रजापति सत्यदेव निषाद गोविंद निषाद धनराज सैनी शकुंतला चौहान जमी देवी विमला पटेल बदामी चौहान राजीव मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

          
     

और नया पुराने