Breaking News

मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासन ने क़ी तैयारियां तेज।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवाराअंचल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौड़ा करने हेतु मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है जिस पर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है प्रशासन द्वारा हेलीपैड मंच का निर्माण किया गया है, जहां पर मुख्यमंत्री द्वारा 1500 बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच पैकेट व राहत सामग्री वितरित की जानी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया से 12:15 पर चलेंगे वह 1:00 बजे गंगा गौरी महाविद्यालय पर पहुंचेंगे व 1:35 पर गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे ।
मुख्यमंत्री द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया जाना है, आज कार्यक्रम की रूपरेखा व स्थल का निरीक्षण करने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय व उनके साथ अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू देवेंद्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हेलिपैड स्थल व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया वही हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय व जिला महामंत्री मनोज सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया कार्यक्रम स्थल पर सैकड़ों सफाई कर्मी व टेंट सफाई के लिए लगे हुए थे वहीं टेंट कर्मियों द्वारा भी मंच का निर्माण किया जा रहा था मौके पर ग्रामीण कप्तान नागेंद्र सिंह सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह सीओ सदर सीओ सिटी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रही थी।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने