आज़मगढ़।
मुबारकपुर।
(आज़मगढ़) 28 अक्टूबर। ब्लाक सठियांव के सीहीं ग्राम में रविवार को शोहदाये कर्बला की याद में मजलिसे अजा का आयोजन किया गया तथा अलम मुबारक, ताबूत व जुलजेनाह के जुलूस शिया समुदाय के लोगों ने अकीदत के साथ निकाला, जिसमें विभिन्न अन्जुमनों ने शिरकत कर नौहाख्वानी व सीनाजनी किया।
शोहदाये कर्बला की याद में आयोजित मजलिस को खिताब करते हुये मौलाना शरब नकवी ने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत व एकता का पैगाम दिया। जहां शराफत है वहां इमामे हुसैन का फर्शे अजा बिछाया जाता है। यही वजह है कि महात्मा गांधी, रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भी कहा कि अगर हमको कर्बला के 72 शहीदों जैसे साथी मिल जाते तो हम 24 घण्टे के अन्दर देश को आजाद करा लेते। इस लिए यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि शरफत, इंसानियत और एकता की गूंज पूरे संसार में इसी दर से फैली है। इसके बाद अलम, ताबूत व जुलजेनाह के जुलूस सैयद नजी असगर के दरवाजे से निकाला गया, जिसमें अन्जुमन हैदरी कोपागंज, अन्जुमन नूरे इस्लाम जलालपुर, अन्जुम जाफरिया अकबरपुर, अन्जुमन मजलूमिया पुरामारूफ, अन्जुमन अब्बासिया सीही के मेम्बरान ने नौहाख्वानी व सीनाजनी किया। यह जुलूस विभिन्न कदीमी रास्तों से होते हुये शाम सीही स्थित कर्बला पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर मीसम अब्बास,इस्माईल फारूखी, अलमदार हुसैन, अफसर हुसैन, अरशद हुसैन, कमर आजमी, तजम्मुल हुसैन, कसीम आजमी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़