आगरा।
आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-
आगरा विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री मामले की जाँच में एस आई टी द्वारा गिरफ्तार किये गए चार कर्मचारियों को कुलपति ने सस्पेंड कर दिया है । एसआईटी ने विश्वविद्यालय के कर्मचारी स्वामी सरन , सतेंद्र यादव , लक्ष्मण सिंह और डॉक्टर साकेत प्रसाद को गिराफ्तार किया था , विश्विद्यालय के नाम पर जारी की गई फर्जी डिग्रियों से चार हजार शिक्षको की नोकरी भी खतरे में पड़ गयी है वही कुलपति ने कहा कि एस आई टी ने जिन चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था उनको निलम्वित कर दिया गया है और साथ ही विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में सामूहिक नकल के मामले में कुलपति ने 84 कॉलेजों को डिबार कर दिया है । कुछ कालेज एक साल जबकि कुछ को दो साल के लिए डिबार किया गया है। डिबार रहने तक इन कालेजो को नए कोर्स की मान्यता भी नही दी जाएगी।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आगरा।