आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: प्रार्थीनी लालमनी W/O प्रिंसपल राजभर ग्राम–देवनपुर कोतवाली महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने थाने पर आकर तहरीर दी कि दि0- 19/02/2021 को करीब 8:00 बजे सुबह में मेरे ही गाँव के बेचन S/O सोम्मर राम व राजनाथ S/O बेचन व अद्या व शेषनाथ S/O राजनाथ व राधिका W/O बेचन यह लोग मेरे को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी-ड़डा तथा लात-मूक्का से पटककर बुरी तरह मारे-पीटे जिससे में बेहोश हो गयी, तब तक बीच-बचाव करने विराज की औरत आई तो उसे भी मारे- पीटे । प्रार्थीनी के तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 52/21 धारा 147, 149, 323, 504, 308 IPC पंजीकृत किया गया ।
वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये गये अभियान के क्रम मे *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे के नेतृत्व में आज दि0 21.02.2021 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराही कर्मचारीगण को जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राजनाथ S/O बेचन निवासी ग्राम देवनपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद हैं, उ0नि0 मय हमराही कर्मचारी व मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते अभियुक्त के घर के पास आये। जहाँ पर एक व्यक्ति दरवाजे पर खड़ा दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया पुलिस टीम ने खड़े हुए व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजनाथ S/O बेचन निवासी ग्राम देवनपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । पकड़े गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 147, 149, 323, 504, 308 IPC का अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 11.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 52/21 धारा 147, 149, 323, 504, 308 IPC
गिरफ्तार अभियुक्त
राजनाथ S/O बेचन निवासी ग्राम देवनपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में SI राजेन्द्र प्रसाद यादव मय हमराह का0 अंकित मिश्रा
