आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना देवगाँव
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा चलाये गये अभियान वांछित अभियुक्तो/वारण्टीयो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह क्षेत्र मे मामुर थे कि मुखविर खास से सूचना मिली कि मु.अ.स. 25/2021 धारा 323/508 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त फैसल पुत्र स्व0 मो0 इब्राहिम निवासी सरसेना खालसा थाना गंभीरपुर आजमगढ़ अपने घर सरसेना खालसा थाना गंभीरपुर आजमगढ़ आया है इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम प्रस्थान कर अभियुक्त के घर सरसेना खालसा थाना गंभीरपुर आजमगढ़ पहुँची तो अभियुक्त अपने घर मौजूद मिला। अभियुक्त उपरोक्त को मु.अ.स. 25/2021 धारा 323/508 भादवि का वांछित अभियुक्त बताकर समय करीब 08.10 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
फैसल पुत्र स्व0 मो0 इब्राहिम निवासी सरसेना खालसा थाना गंभीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक देवगाँव थाना देवगाँव आजमगढ़
उ.नि. विजय प्रकाश मौर्य थाना देवगाँव आजमगढ़
का0 अमरेश यादव थाना देवगाँव आजमगढ़
