Breaking News

निजामाबाद में भाजपा से दावेदारी पेश कर रहे दीपक राय का तूफानी जनसंपर्क, बोले—मौका मिला तो विकास को देंगे नई गति


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


आजमगढ़। निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे समाजसेवी दीपक राय ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दत्तात्रेय धाम, दुर्वासा धाम समेत क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
जनसंपर्क के दौरान दीपक राय ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए क्षेत्र की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से समाजसेवा के माध्यम से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करते आ रहे हैं।

दीपक राय ने कहा कि समाजसेवा के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि यदि राजनीति के माध्यम से जनता के बीच रहकर काम करने का अवसर मिले तो क्षेत्र के विकास को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है और जनता उन्हें निजामाबाद का प्रतिनिधित्व करने का मौका देती है, तो वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

दीपक राय ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर लगातार उनकी सेवा करना है। उन्होंने कहा कि निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।

दौरे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर दीपक राय ने उनका समर्थन और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

और नया पुराने