Breaking News

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। एसएसपी ने संबंधित मामलों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान पारदर्शिता और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाए तथा पीड़ितों को प्रभावी और त्वरित राहत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाए।

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस विभाग के अनुसार, जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों के समाधान और पुलिस के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

और नया पुराने