मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत दीदारगंज पुलिस और मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई, आमगांव चौराहे का मामला
आजमगढ़। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दीदारगंज पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील इशारा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम और मिशन शक्ति टीम के साथ आमगांव चौराहे पर कार्रवाई की। यहां विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को कथित तौर पर परेशान करने और उनके प्रति अभद्र टिप्पणी व अश्लील इशारे करने के आरोप में अर्जुन कुमार बिन्द (20) पुत्र रामसिजारो निवासी जमदहा, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में थाना दीदारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 189/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल विरेन्द्र सरोज, कांस्टेबल अभय सिंह तथा महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह, अंजिला निषाद, नन्दनी गुप्ता और खुशबु कश्यप शामिल रहीं।
आजमगढ़ पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।