Breaking News

मीडिया ने जाना प्राथमिक विद्यालयों का हाल।

मऊ।

रानीपुर।

गायब मिले अध्यापक, बन्द मिले विद्यालय।

शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष का विद्यालय मिला बंद, स्वयं रहे गायब।

मऊ- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को और भी बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है, पर विडंबना है कि कुछ शिक्षक स्वयं अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही पा रहे हैं, और उस शिक्षा व्यवस्था को मजाक बना कर रख दिया है, जहाँ से बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत होती है, और यही शुरुआत देश के भविष्य का निर्धारण भी करती है, ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि आज देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
     आज मीडिया ने जब प्राथमिक विद्यालयों का हाल जानने की कोशिश की तो सच्चाई खुद ब खुद सामने आ गई। आज सुबह 10 बजे सबसे पहले मीडिया टीम रानीपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय लोहा टिकट नं०1 शिक्षा क्षेत्र रानीपुर पहुंची, जहाँ तीन अध्यापक अनुपस्थित मिले और सहायक अध्यापक से फोन द्वारा गायब शिक्षक कुशल क्षेम पूछ रहे थे, जब मीडिया द्वारा पूछा गया कि- प्रधानाध्यापक सहित तीन लोग क्यों अनुपस्थित हैं ?  इस पर वह सकपका कर ठंड का कारण बता गए। इसके बाद मीडिया टीम दुसरे विद्यालय कस्तुरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय रानीपुर पहुँची, वहां विद्यालय के गेट पर ताला बंद मिला, इसके बाद टीम पुर्व माध्यमिक विद्यालय पलिगढ रानीपुर पहुंची वहाँ पर भी ताला बंद मिला, प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर, प्राथमिक विद्यालय दुर्जेपुर पर भी ताला बंद मिला।  इसी क्रम में जब टीम ब्राहम्णपुरा प्राथमिक विद्यालय पहूंची, वहां पर दो अध्यापक मौजूद रहे, जबकि प्रधानाध्यापक सहित तीन लोग अनुपस्थित मिले। इस क्रम से जैसे ही टीम आगे बढ़ी तो सुत्रो से यह ज्ञात हुआ कि- प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मणपुरा पर तैनात एक अध्यापक किसी बड़े नेता के रिश्तेदार हैं, जिनकी वजह से साइन तो लग जाती है पर ये नही आते, इसके बाद टीम प्राथमिक विद्यालय खिरखाड, प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुरा भी पहंची जहां ताला बंद मिला, उच्च प्राथमिक विद्यालय भुसुवा पर भी कुछ अध्यापक अनुपस्थित मिले। इसी क्रम मे टीम प्राथमिक विद्यालय पलिया पहुंची, वहां कार्यरत शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष अपने अध्यक्षीय के दम पर ताला मार कर फरार मिले। अंत मे मीडिया टीम एबीएसए अशोक कुमार गौतम से इस सन्दर्भ में बात की, उन्होंने बताया कि- ठण्ड तो बहुत ही पड रही है, लेकिन दिशा निर्देश दिया गया है, अगर विद्यालय बंद है तो, उनसे आख्या मांगी जायेगी, यदि कोई लापरवाही मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।

रिपोर्ट- विपिन/आशुतोष/धनंजय/सतीश/रविकांत

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive

                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                ब्यूरो मऊ

और नया पुराने