आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर में 33 पोखरियो से हटेगा अतिक्रमण सीमांकन शुरु।
पोखरी की जद में आये तीन को की जाएगी नोटिस जारी।
जीयनपुर। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में पोखरी पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कानूनगो सहित पांच लेखपालो की टीम बनाया जिसमें सीमांकन कर पोखरियो एव सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिसके लिए गुरुवार को नगर में एक पोखरी का सीमांकन किया गया जो पूर्व में दबंगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था और फर्जी तरीके से खतौनी बदल कर 24 लोगो के नाम दर्ज हो गया था जो हाईकोर्ट के आदेश के बाद उपजिलाधिकारी सगड़ी द्वारा 03 जुलाई 2017 को खारिज कर पुनः पोखरी दर्ज कर दी गयी। जिसे खाली कर सीमांकन किया गया और पोखरी पर अतिक्रमण किये तीन लोगों के खिलाफ अधिशासी अधिकारी द्वारा नोटिस जारी की जाएगी।
नगर पंचायत जीयनपुर में बिलरियागंज रोड के पास खाता सं0 32 पर साढे बारह विस्वा पोखरी पर हुए अतिक्रमण को नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव द्वारा नापी करवा कर हटाया गया है। नगर पंचायत जीयनपुर में 32 नंबर पोखरी पर चकबंधी के दौरान 24 लोगों का नाम दर्ज हो गया था। जिसको हाईकोर्ट के आदेश पर खारिज कर दिया गया।गुरुवार को उप जिलाधिकारी सगड़ी के निर्देश पर कानूनगो ओमप्रकाश गुप्ता, लेखपाल, अरुण गुप्ता, योगेन्द्रलाल, श्रीकांत प्रसाद, मोहनसिंह एवं पुलिस टीम पहुंची और सीमांकन कर अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे, नगर पंचायत जीयनपुर में कुल 33 पोखरिया है। जिसमें यह पहली पोखरी है जिससे अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया है। इस मौके पर लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता,योगेन्द्र यादव आदि लोग मौजूद थे, नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने बताया जयप्रकाश,जयहिंद, अब्दुल गनी को नोटिस जारी की गई।
रिपोर्ट- वीर सिंह
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़