Breaking News

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर में की बैठक, पेड़ लगाने व बचाने की बनाई रणनीति।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जीयनपुर में बैठक कर पेड़ लगाने वह उन्हें बचाने के लिए रणनीति बनाई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे तथा जो पेड़ लगाए गए हैं उन पेड़ों की देखभाल भी जाएगी अक्सर लोग पेड़ लगाकर फ़ोटो खिंचवा लेते है उसके पश्चात उनकी देखभाल नही की जाती जिसके कारण ज्यादातर पेड़ देखभाल के अभाव में दम तोड़ देते है एवीबीपी के लोगो मुहिम चलाकर ऐसे पेड़ो की देखभाल कर उन्हें बचाने का काम करेंगे। वही जिला संयोजक रणजीत सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जीयनपुर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसमें मुख्य रूप से वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से अमर सिंह राठौर ,विजेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह राठौर , अमित शर्मा, अमन श्रीवास्तव,  अमृतलाल श्रीवास्तव, अनुराग सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने