आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 जून-- जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, अध्यक्ष जिला पंचायत, राजेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ जिले की जिला पंचायत के लिए अध्यक्ष (आरक्षण श्रेणी-अन्य पिछड़ा वर्ग) का निर्वाचन किया जाना है।
जिला गाजस्ट्रेट ने उक्त निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी एतदद्वारा सार्वजानिक नोटिस दिया है। उन्होने कहा कि नाम निर्देशन पत्र जिला मजिस्ट्रेट को नेहरू हाल सभाकक्षा आजमगढ़ में दिये जा सकते हैं या यदि वह उसे लेने में अपरिहार्यत असमर्थ हो तो उक्त स्थान पर सहायक निर्वाचन अधिकारी को दिए जा सकते हैं। वे दिनांक 26 जून 2021 को 11ः00 बजे पूर्वान्ह से 3ः00 बजे अपरान्ह तक दिये जायेंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की जाँच का काम नेहरू हाल सभाकक्ष में दिनाँक 26 जून 2021 को अपरान्ह 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा। उम्मीदवारी की वापसी की सूचना किसी उम्मीदवार, उसके प्रस्तावक या अनुमोदक द्वारा प्रस्तर (1) में उल्लिखित अधिकारी को दिनांक 29 जून 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 03ः00 बजे तक उसके कार्यालय नेहरू हाल सभाकक्ष आजमगढ़ में दी जाएगी। यदि निर्वाचन में विरोध होगा तो मतदान नेहरू हाल सभाकक्ष आजमगढ़ में दिनांक 03 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे और अपरान्ह 03ः00 बजे के बीच होगा। मतगणना दिनांक 03 जुलाई 2021 को अपरान्ह 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक नेहरू हाल सभाकक्ष आजमगढ़ में होगी।
उत्तर प्रदेश जिला पंचायत निर्वाचन: निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समस्त कार्यवाही समय से सुनिश्चित करायें।
आजमगढ़ 16 जून-- उत्तर प्रदेश जिला पंचायत (अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का निर्वाचन और निर्वाचन विवादों का निपटारा), नियमावली, 1994 के नियम-4 (1) में दिये गये प्राविधानों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी, अध्यक्ष जिला पंचायत, राजेश कुमार ने निर्वाचन-2021, आजमगढ़, उक्त निर्वाचन को सकुशल एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु नरेन्द्र सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) (मो0 नं0-9454417922) को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है तथा आदेशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार समस्त कार्यवाही समय से सुनिश्चित करायें।
उक्त निर्वाचन में नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान एवं मतगणना से सम्बन्धित सभी कार्यवाही नेहरू हाल सभाकक्ष, आजमगढ़ में सम्पन्न करायी जायेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा सकते हैं, जिन्हें वह आवश्यक समझें।
अनुसूचित जातियों के आर्थिक उत्थान हेतु उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनायें संचालित।
आजमगढ़ 16 जून-- जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/जिला प्रबंधक, उ0प्र0 अनु0जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जातियों के आर्थिक उत्थान हेतु उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा अनु0 जाति के व्यक्तियों/परिवार जिनकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र मे 46080 रूपये एवं नगरीय क्षेत्र मे रूपये 56480 से अधिक न हो उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु योजनायें संचालित है। सभी योजनाओं में आधार कार्ड, पहचान प्रपत्र, दो फोटो तथा तहसील स्तर से प्राप्त आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना आवश्यक है।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना (स्वतः रोजगार योजना) के अन्तर्गत अनुसूचित जाति के पात्र व्यक्तियों को उद्योग/व्यवसाय संचालित करने हेतु राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से रूपये 20000 से लेकर रूपये 1500000 तक की योजनाएं स्वीकृत करायी जाती हैं, जिसमें रूपये 10000 अनुदान व रूपये 50000 से अधिक की योजनाओं में योजना लागत का 25 प्रतिशत भाग 04 प्रतिशत वार्षिक व्याज दर पर मार्जिन मनी ऋण के रूप में दिया जाता है। नगरीय क्षेत्र दुकान निर्माण योजना अन्तर्गत ऐसे अनुसूचित जाति के परिवार जिनके पास 13.32 वर्गमीटर व्यवसायिक स्थल पर भूमि उपलब्ध हो, उन्हें स्वयं द्वारा दुकान निर्माण कराने हेतु दो किस्तों में (58500+19500) कुल 78000 रूपये उनके खाते में भुगतान कर दुकान का निर्माण कराया जाता है, जिसमें रूपये 10000 अनुदान एवं रूपये 68000 बिना ब्याज का ऋण होता है। जिसकी अदायगी 120 मासिक किस्तों में करनी होती है। इस योजना में उक्त सभी प्रपत्रों के साथ-साथ भूमि का प्रपत्र एवं तहसील द्वारा प्राप्त जमीन का नजरी नक्शा आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक है।
धोबी जाति के आर्थिक उत्थान हेतु विभाग द्वारा लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना संचालित है, जिसकी योजना लागत 216000 रूपये तथा 100000 रूपये है, जिसमें क्रमशः रूपये 10000 अनुदान एवं 206000 रू0 तथा 90000 रूपये बिना व्याज का ऋण होता है। ऋण की अदायगी के क्रम में आवेदक से एक सरकारी सेवक की गारन्टी भी ली जाती है। ऋण की अदायगी 60 समान मासिक किस्तों में करनी होती है।
अनुसूचित जाति के युवक/युवतियों के आर्थिक उत्थान हेतु टेलरिंग शाप योजना संचालित है, जिसकी योजना लागत 20000 रूपये है, जिसमें रूपये 10000 अनुदान एवं 10000 रूपये बिना ब्याज का ऋण होता है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति की बी0पी0एल0 श्रेणी की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने हेतु नव संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आटा/मसाला चक्की योजना संचालित है। जिसकी योजना लागत 20000 रूपये है, जिसमें रूपये 10000 अनुदान तथा शेष 10000 रूपये ब्याजमुक्त ऋण के रूप में दिया जायेगा। व्याजमुक्त ऋण की अदायगी लाभार्थी द्वारा 36 समान मासिक किस्तों में करनी होगी। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित ग्रामों की अनुसूचित जाति की महिलाओं को उक्त योजना में प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।
उक्त समस्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु ग्रामीण क्षेत्र के पात्र व्यक्ति अपने विकासखण्ड में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अथवा खण्ड विकास अधिकारी से एवं नगरीय क्षेत्र के पात्र व्यक्ति कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 श्रम विभाग के बगल राहुल नगर, मड़या, आजमगढ़ में किसी कार्यालय स्टाफ से जानकारी प्राप्त कर उक्त योजनाओं में लाभान्वित होने हेतु दिनांक 30 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी पर नियंत्रण करने की प्रशंसा, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की।
आजमगढ़ 16 जून-- कोविड-19 वैश्विक महामारी से लड़ने हेतु पिछले वर्ष देशव्यापी पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। जिसमें सभी प्रकार की गतिविधियां रूक गयी थी। केवल बहुत आवश्यक गतिविधियों को ही जैसे सब्जी, फल, खाद्य सामग्री, प्रशासन आदि को ही उससे छूट प्रदान की गयी थी।
विगत वर्ष के अनुभवों का प्रयोग करते हुए उ0प्र0 की वर्तमान सरकार द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने हेतु मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा नहीं की गयी, बल्कि आंशिक कोराना कर्फ्यू लगाया गया। आंशिक कोरोना कर्फ्यू के अन्तर्गत ‘‘जान भी-जहान भी’’ के मंत्र के साथ जीवन और जीविका दोनों को बचाने के उद्देश्य से औद्योगिक गतिविधियों, आर्थिक गतिविधियों, आवश्यक सामग्रियों से सम्बंधित आवागमन तथा उनसे सम्बंधित दुकानों को खुला रखा गया, जिससे सामान्य जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और बीमारी पर नियंत्रण भी पाना संभव हुआ है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु एक अभिनव 3टी मॉडल का प्रयोग किया है। टेस्ट, ट्रैक एवं ट्रीट की इस नीति के अन्तर्गत जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में कोविड-19 जांच का दायरा बढ़ाया गया है और यह प्रतिदिन 3 लाख से अधिक जांचों तक किया गया है, वहीं दूसरी ओर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को ट्रैक कर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था की गयी। प्रदेश में कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पताल तथा उनमें ऑक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ायी गयी। सभी सीएचसी में 20-20 ऑक्सीजन कंसट्रेटर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी न होने पाये, इसके लिए 427 ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं, जिनमें से 80 प्लांट क्रियाशील हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी द्वारा कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर के दुष्प्रभावों को कम से कम करने तथा उसमें बच्चों के प्रभावित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में 20-20 बेड तथा सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड पीआईसीयू (पीकू) (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) के तैयार करने की व्यवस्था की है।
प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने हेतु तथा गांवों में इसके प्रसार को नियंत्रित करने के लिए लगभग 97000 निगरानी समितियों को लगाया गया, जिसके माध्यम से गांवों में स्थित प्रत्येक घर तक पहुंचकर संक्रमण की पहचान की गयी व उनका उपचार करने हेतु 12 लाख से अधिक मेडिकल किट बांटी गयी। सर्विलांस व निगरानी समिति की इस व्यवस्था से जहां बीमार वहीं उपचार के मा0 प्रधानमंत्री जी के मंत्र को भी साकार किया जा रहा है। उ0प्र0 सरकार के इस प्रयोग की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी की गयी है।
कोविड-19 महामारी से बचने का एक सुरक्षित व असरदार तरीका वैक्सीनेशन है। मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में प्रथम चरण में 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग व फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीनेशन की शुरूआत की गयी जिसे 01 जून से 18-44 आयुवर्ग में भी विस्तारित कर दिया है। जून माह में 01 करोड़ प्रदेशवासियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है तथा इसे जुलाई माह में प्रतिदिन 10 लाख वैक्सीनेशन किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन महीनों में 10 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने पर कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण पाना संभव हो रहा है।
प्रदेश सरकार के विशेष प्रयासों से 13 जून 2021 तक कुल 01 करोड़ 91 लाख 41 हजार 183 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 37 लाख 94 हजार 632 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार अब तक कुल 02 करोड़ 29 लाख 35 हजार 815 डोज लगायी जा चुकी हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश में अभिभावक स्पेशल एवं महिला स्पेशल टीकाकरण भी चल रहा है। अभिभावक स्पेशल टीकाकरण में 12 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान से हमारे बच्चों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है।
कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक इकाईयां चालू रखी गयी हैं और इन इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना सुनिश्चित करते हुए सुरक्षित वातावरण में इन इकाइयों को चालू रखा गया है। आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी ऐसी इकाईयां सुरक्षात्मक उपायों के साथ चालू रखी गईं। ऐसी औद्योगिक इकाइयां जिनमें 50 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं इन इकाइयों में लगभग 3000 से अधिक कोविड केयर सेंटर स्थापित किये गये, जिससे संक्रमण की स्थिति में ऐसे लोगों को तुरन्त चिकित्सीय सहायता मिल सके।
कोरोना की दूसरी लहर को थामने में उ0प्र0 सरकार की 05 रणनीतियों ने अहम भूमिका निभाई है। इनमें मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये 3 टी (टेस्ट, ट्रेक, ट्रीट), आंशिक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण शामिल हैं और मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज कोरोना के एक्टिव केस घटकर काफी कम हो गये हैं।
कोरोना महामारी ने समाज के सभी वर्गों को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे लोगों में बुजुर्ग भी हैं। ऐसे बुजुर्ग जिनके परिवार में उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है, उनकी देखभाल के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रोजेक्ट एल्डरलाइन की शुरूआत की गयी है एवं एक केन्द्रीय नं0 14567 जारी किया गया है। बड़ी संख्या में बुजुर्गों द्वारा इस सेवा का लाभ लिया जा रहा है।
बड़ी संख्या में ऐसे श्रमिक जो रोज कमाने-खाने वालों की श्रेणी के हैं जैसे-ठेला, खोमचा, रेहड़ी, ई-रिक्शाचालक, नाई, धोबी, मोची आदि की जीविका जो कोरोना काल में रूक गयी है, उनके कल्याणार्थ योगी सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनीफीट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खातों में एक हजार रू0 ट्रांसफर किये गये हैं।
कोरोना महामारी से मृतकों के ससम्मान अंतिम संस्कार को सुनिश्चित करने के लिए उ0प्र0 सरकार द्वारा पांच हजार रू0 की आर्थिक मदद की जा रही है।
प्रदेश में बहुत से ऐसे बच्चों की पहचान की गयी है, जिन्होंने अपने माता या पिता अथवा दोनों को कोरोना बीमारी के कारण खो दिया है। ऐसे अनाथ बच्चों की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरूआत की गयी है, इसके अन्तर्गत 4000 रू0 की मासिक सहायता बच्चे के वयस्क होने तक उसके अभिभावक या देखभाल करने वालों को दी जायेगी। ऐसे बच्चे जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है उन्हें मथुरा, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ एवं रामपुर स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह में भेजा जायेगा। इन्हें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व अटल आवासीय विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दी जायेगी।
कोरोना महामारी से यद्यपि हमारा देश व प्रदेश दोनों प्रभावित हुए हैं किन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इस लड़ाई में विजय प्राप्त करने में सक्षम रहा है। आज उ0प्र0 के सभी जिलों से आंशिक कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है तथा जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। यह स्थिति मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रदेश के जन सामान्य के सहयोग एवं समर्थन से ही सम्भव हो पाई है।
मेरा गांव स्वच्छ गांव’’ अभियान के तहत विकास खंड फूलपुर के ग्राम पंचायत पूक में कराई गई साफ सफाई।
आजमगढ़ 16 जून-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत दिनांक 09 मई 2021 से 18 मई 2021 तक चल रहे ‘‘मेरा गांव स्वच्छ गांव’’ अभियान के तहत आज विकास खंड फूलपुर के ग्राम पंचायत पूक में खड़ंजा पर जेसीबी द्वारा मिट्टी व गोबर घूर व पटरी की साफ सफाई करायी गयी। इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।
थाना-रानी की सराय
रानी की सराय: नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 15.06.2021 को थाना क्षेत्र रानी की सराय जनपद आजमगढ़ निवासिनी एक महिला ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 15.06.2021 को मेरी नाबालिक लड़की के साथ पडोस के लड़के ने जबरन दुष्कर्म किया इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 70/21 धारा 376AB, भादवि 5m/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर अभियुक्त की तत्काल गिऱफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 16.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह मय हमराहीयान के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/21 धारा 376AB, भा0द0वि0 5m/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र रामबुझ निवासीग्राम नत्थुपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ को मुखबीरी सूचना पर समय करीब 09.05 बजे सोनवारा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 70/21 धारा 376AB, भा0द0वि0 5m/6 पाक्सो एक्ट थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
आकाश पुत्र रामबुझ निवासीग्राम नत्थुपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय श्री दिलीप कुमार सिंह, कां0 दीपू सिंह, हे0कां0 विनोद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ ।
थाना-कन्धरापुर
कंधरापुर: अपने बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 12.06.2021 को थाना क्षेत्र बिलरियागंज निवासी एक महिला ने थाना कन्धरापुर पर शिकायत दर्ज करायी कि 28.04.2021 को मेरी नतनी के साथ उसके पिता ने मुह में कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया तथा चिखने चिल्लाने पर गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी भी दिया है । इस सूचना पर थाना कन्धरापुर पर मु0अ0सं0-85/2021 धारा 376/504/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया । पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर श्री विनोद कुमार मय हमराह द्वारा वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मौजूद थे कि जरीये मुखबीर सूचना मिली की मु0अ0सं0 85/21 धारा 376/504/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त बृजभान राम पुत्र रामराज राम निवासी लेडूपार थाना कन्धरापुर आजमगढ़ कहीं जाने के लिये मन्दूरी तिराहे पर साधन का इंतजार कर रहा है । इस सूचना पर प्र0नि0 मय हमारह कर्म0गण द्वारा मुखबीर के बताये हुये स्थान मन्दूरी तिराहे पर पहुचकर अभियुक्त बृजभान राम पुत्र रामराज राम निवासी लेडूपार थाना कन्धरापुर आजमगढ़ को मन्दूरी तिराहे से समय करीब 6.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिफ्तार अभियुक्त
बृजभान राम पुत्र रामराज राम निवासी लेडूपार थाना कन्धरापुर आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-85/2021 धारा 376/504/506 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 कन्धरापुर श्री विनोद कुमार थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
2. का0 दिलीप चौधरी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
3.का0 भवानीदीन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
4.रि0का0 धनजी कुमार यादव थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
5. म0का0 अर्चना तिवारी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़
थाना-मेहनाजपुर
मेहनाजपुर: नाबालिक लड़की को बहला-फूसलाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 09.06.2021 को थाना क्षेत्र मेहनाजपुर जनपद आजमगढ निवासी एक व्यक्ति ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 07.06.2021 को मेरी पुत्री को मेरी गाँव के एक लड़के द्वारा बहला फुसला कर कही भगा ले गया है । इस सूचना पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0- 56/2021 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । विवेचनात्मक कार्यवाही में लड़की के बयान एवं मेडिकल परीक्षण के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 16.06.2021 को उ.नि. प्रमोद कुमार सिंह मय राह HC अवधेश यादव के देख-भाल क्षेत्र व सावित्री क्लिनिक मेहनाजपुर में ड्यूटी पर थे तथा मु.अ.सं.56/21 धारा 363,366 ,376 ipc व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त के गिरफ्तारी के सम्बन्ध में वार्ता की जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त डब्बू उर्फ बृजेश उपरोक्त मेहनाजपुर टेम्पू स्टैंड के पास खड़ा है जो कही जाने के फ़िराक में है इस सूचना पर मै SI सावित्री क्लिनिक ड्यूटी में लगे HC अवधेश यादव को साथ लेकर टेम्पू स्टैंड ,मेहनाजपुर आया | टेम्पू स्टैंड मेहनाजपुर पर खडा एक व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर भागने लगा कि संदेह होने पर राही का0 के मदद से घेरकर पकड़ लिया गया | पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम डब्बू उर्फ बृजेश कुमार पुत्र गुड्डू राम ग्राम कूबाखास थाना मेह्नाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया । डब्बू उर्फ बृजेश कुमार उपरोक्त को कारण गिरफ़्तारी बताकर समय 08:35 बजे सुबह दिनांक 16.06.2021 हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है
पंजीकृत अभियोग –
1.मु.अ.सं. 56/21 धारा 363,366 ,376 IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
डब्बू उर्फ बृजेश कुमार पुत्र गुड्डू राम ग्राम कूबाखास थाना मेह्नाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम:
1.उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2.हे0का0 अवधेश यादव थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
थाना मुबारकपुर
मुबारकपुर: आबादी की जमीन को लेकर चाचा को फावडे से मारकर गम्भीर रुप से घायल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक – 14.06.2021 को श्रीमती कुसुम देवी पत्नी नगीना राम द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आबादी की जमीन के विवाद को लेकर मेरे जेठ के लड़के धर्मेन्द्र द्वारा मुझे व मेरे पति नगीना राम को गाली गुप्ता देते हुए पास मे रखे फावडे से मेरे पति नगीना राम को मारकर घायल कर दिये जिससे मेरे पति नगीना राम मौके पर बेहोश हो गये जिनका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/21 धारा 308,504 IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 126/21 धारा 308,504 IPC के वाछिंत अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मोहन निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी, दिनांक 16.06.21 को सुबह 6.00 बजे के करीब मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को गुजरपार बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया है व अभियुक्त की निशान देही पर अभियुक्त के घर से घटना मे प्रयुक्त फावडा भी बरामद कर , अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1.मु0अ0सं0 126/21 धारा 308,504 IPC थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र मोहन निवासी गुजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. का0 मिथिलेश कुमार शाह थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 मनोज सिह थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
थाना-रौनापार
रौनापार: अपमिश्रित जहरीली देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार।
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी, आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय मय हमराह फोर्स के दिनांक 15.06.2021 को दौराने भ्रमण व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर खास की सूचना परग्राम निविहवाके पास से अभियुक्त नाम रामधनी यादव पुत्र रामसमुझ यादव सा0 आराजी देवारा करखिया (पकड़िहवा) थाना रौनापार आजमगढ़ को 15 लीटर जहरीली अपमिश्रित शराब व यूरिया 01 कि0ग्रा0 व 250 ग्राम फिटकिरी व 250 ग्राम नौशादरके साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/21 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 104/21 धारा 272/273 भादवि व 60 आबकारीअधिनियम थाना रौनापार आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. रामधनी यादव पुत्र रामसमुझ यादव सा0 आराजी देवारा करखिया (पकड़िहवा) थाना रौनापार आजमगढ़
बरामदगीः-
1. 15 लीटर अपमिश्रित जहरिली शराव
2. 01 कि0ग्रा0 यूरिया
3. 250 ग्राम फिटकिरी
4. 250 ग्राम नौशादर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री राकेश यादव रौनापार आजमगढ़
2. का0 रामनिवास यादव
3. का0 सन्तोष गौड़
वृक्षारोपण के बाद बचाव करना बेहद आवश्यक : प्रांशु सिंह
आज़मगढ़: आज रोवर्स रेंजर्स विभाग की ओर से 101 पौधें रोवर्स रेंजर्स अधिकारी डाक्टर पंकज सिंह जी ने भेट किए व संकल्प दिलाए की वृक्षारोपण करना ही उद्देश्य न हो वृक्षारोपण करने के बाद उनका बचाव करना भी बेहद आवश्यक है। रोवर्स रेंजर्स प्रभारी प्रान्शु सिंह ने रोवर्स व रेंजर्स के साथ तमसा किनारे पहुँचकर सर्वप्रथम फावड़ा से गड्ढा करके आजके वृक्षारोपण की शुरुआत की साथ ही इन्होंने बताया की आज का पौंधा रोवर्स रेंजर्स अधिकारी डाक्टर पंकज सिंह ने प्रकृति को संरक्षित करने के उद्देश्य से दिया रोवर्स रेंजर्स लीडर अभिषेक यादव गौरव गुप्ता अमन रावत संध्या भारद्वाज, अभिषेक दुबे और वर्तिका, आदि रोवर्स व रेंजर्स उपस्थित रहें। भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के नारों के साथ पूर्ण जोश में रोवर्स रेंजर्स ने वृक्षारोपण किया।