Breaking News

बंधे पर हो रहे कार्य में भष्ट्राचार व अनियमितता को लेकर जांच टीम की गई थी गठित , आज पत्र मिलने पर विधायक ने जताया सरकार का आभार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

विधायक बंदना सिंह की शिकायत के बाद सरकार ने उठाया था कदम।

कार्य को जल्द ही पूर्ण करने का निर्देश, 20 अगस्त तक कार्य पूर्ण होने की उम्मीद।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला गढ़वल बांध पर हो रहे ठोकर निर्माण कार्य को लेकर विधायक बंदना सिंह पहले से ही गंभीर है। क्षेत्रवासियों को बाढ़ से बचाने के लिए उन्होंने कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया था और कई बार मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया था, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद भी काम में तेजी नहीं आई, और ठोकर निर्माण कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता लगातार होती रही। अंत में विधायक ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक की और कहा कि- अभिलंब कार्यों में तेजी नहीं लाई गई, और कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता खत्म नहीं किया गया तो मामला विधानसभा में भी उठेगा।

अब बारिश का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में सरकार की नींद अब जाकर टूटी है। विधायक बंदना सिंह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने लगभग दो महीने पहले ही जांच टीम गठित कर दी है। जिसकी जिम्मेदारी मुख्य प्राविधिक परीक्षक प्राविधिक संपरीक्षा कोष्ट सिंचाई सचिव को सौंपा गया था। और विधायक को आश्वासन भी दिया गया था कि- इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। 
आपको बतादें कि- संयुक्त सचिव द्वारा 13 अप्रैल को विधायक वंदना सिंह को पत्र भेजा गया था, जिसमें यह जानकारी दी गई थी की जांच टीम गठित कर दी गई है जो कि आज 15 जून को उनको प्राप्त हुआ उस संदर्भ में विधायक ने इस मामले में सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बारिश का मौसम शुरू हो गया है, और बंधे पर मंत्री से लेकर अधिकारियों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। अभी 2 दिन पहले ही बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने बंधे पर हो रहे ठोकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया और जल्द ही कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देश भी दिया था, वहीं पर अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि 20 अगस्त तक कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
विधायक बंदना सिंह ने कहा कि- यही कार्य पहले कर लिया गया होता तो अब तक ठोकरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया होता।
हमें तो उम्मीद नहीं है यह कार्य पूरा हो जाएगा, लेकिन अगर इस पर गंभीरता दिखाई गई तो पूरा भी हो सकता है और यदि यह कार्य पूर्ण हो गया, तभी अपने क्षेत्रवासियों को बाढ़ की विभीषिका से बचा सकते हैं, उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि- हम आभारी है कि- हमारी क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से अब जाकर लिया गया है, जांच टीम बैठाई गई है, मैं यह उम्मीद जताती हूं कि- बंधे पर हो रहे निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता की जांच कर उसको गुणवत्तापूर्ण किया जाएगा और जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि हम अपने क्षेत्र वासियों को बाढ़ के प्रकोप से बचा सके।

और नया पुराने